25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में ईदगाह की जमीन पर कब्जे पर बवाल, आधा दर्जन घायल, भाजपा विधायक के करीबी पर आरोप 

बनारस में ईदगाह की जमीन पर कब्जे पर बवाल, आधा दर्जन घायल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Awesh Tiwary

•

Updated: 17 Jul 2017, 1:38 AM IST

varanasi, narendra modi, avdhesh singh, bjp mla, c

varanasi, narendra modi, avdhesh singh, bjp mla, communal riots

वाराणसी। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी में रविवार शाम एक स्थानीय भाजपा विधायक के करीबी कहे जाने वाले और चर्चित वकील महेंद्र सिंह मंटू के द्वारा कथित तौर पर ईदगाह की जमीन पर कब्ज़ा किये जाने के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर पत्थरबाजी हुई। इस घटना में आधा दर्जन के घायल होने और दर्जन भर गाड़ियों के शीशे टूटने की खबर थी।
C जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को खदेड़ने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े हैं .घटना के बाद से पूरे इलाके में जबरदस्त तनाव की स्थिति है।इस दौरान बाउंड्री के पास तीन सेड डाल कर गाय बांध जा रहा था जिसको आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर जिलाधिकारी ,कमिशनर , एसएसपी समेत पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुँच चुके हैं घटना के बाद शहर में सोशल मीडिया के द्वारा तरह तरह की अफवाहों का बाजार गर्म था जिसका पुलिस के अधिकारियों ने खंडन किया और ऐसे तत्वों से कड़ाई से निपटने की बात भी कही है।वहीँ मंटू सिंह नाम के वकील के नजदीकियों का कहना था कि कब्जे की बात पूरी तरह से निराधार है गलती दूसरे पक्ष की है।

सोमवार होने की वजह से वाराणसी में रविवार रात्रि में लाखो की संख्या में काँवरिया पहुँच रहे हैं जिसकी वजह से दुकाने देर रात तक खुली रहती है। लेकिन सिगरा इलाके में घटी इस घटना के बाद से सारा बाजार बंद करा दिया गया है। समाचार दिए जाने तक घटना वाले इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। एसएसपी वाराणसी का कहना था कि एक जमीन का टुकड़ा विवादित है उसके बगल में एक वकील साहब साफ़ सफाई और पोताई कर रहे थे तो दूसरे पक्ष को लगा जमीन पर कब्ज़ा हो रहा है जिसके बाद यह विवाद भड़क गया ,उनका यह बयान नीचे दिए गए वीडियो में सुना जा सकता है।


देखें वीडियो


वाराणसी के सिगरा इलाके के फातमान -विद्यापीठ रोड पर रविवार शाम उस वक्त बवाल भड़क गया जब एक समुदाय के लोग मंटू सिंह नामक उस वकील पर एक जमीन पर बाउंड्री वाल कराने का आरोप लगाने लगे । जबकि मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था कि यह मस्जिद की जमीन है इस पर किसी किस्म का निर्माण अवैध है। देखते ही देखते यह विवाद नारेबाजी और फिर पत्थरबाजी में तब्दील हो गया। इसके पहले भी इलाके में ईदगाह की जमींन पर कब्जे को लेकर विवाद भड़क हो चुका है।