3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने छीना बीजेपी का सबसे बड़ा अस्त्र, बैकफुट पर आया भगवा दल, अब सीएम योगी करेंगे डैमेज कंट्रोल

लोकसभा चुनाव से पहले ही कांग्रेस के दांव से परेशान हुई बीजेपी, यूपी में बनने लगे नये समीकरण

2 min read
Google source verification
Amit Shah and CM Yogi Adityanath

Amit Shah and CM Yogi Adityanath

वाराणसी. कांग्रेस ने बीजेपी का सबसे बड़ा अस्त्र छीन लिया है जिसके चलते बीजेपी अब बैकफुट पर आ गयी है। कांग्रेस के नये दांव से लोकसभा चुनाव 2019 के पहले ही नया समीकरण बनने लगा है। बीजेपी को जब नुकसान का अंदेशा हुआ तो डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-बसपा के बाद सपा को तगड़ा झटका देगी बीजेपी, पहली बार इन वोटरों पर लगाया दांव



बीजेपी का सबसे बड़ा अस्त्र हिन्दू कार्ड है। बीजेपी ने इस कार्ड को खेल कर खुद को देश की राजनीति में स्थापित किया है। स्थिति यह हो गयी है कि चुनावो में बीजेपी का डंका बज रहा है और 20 से अधिक राज्यों में खुद की या सहयोगियों के साथ सरकार है। लोकसभा चुनाव 2014 में हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) ने गुजरात के तत्कालीन सीएम नरेन्द्र मोदी को पीएम पद का प्रत्याशी बनाया था। आरएसएस की योजना इतनी सफल हुई कि पहली बार बीजेपी को केन्द्र में पूर्ण बहुमत मिला है। इसके बाद खुद पीएम मोदी ने हिन्दू कार्ड खेलते हुए यूपी विधानसभा 2017 में प्रचार किया था और यहां भी पहली बार बीजेपी को 300 से अधिक सीटे मिली। बीजेपी ने एक बार फिर हिन्दुत्व कार्ड खेलते हुए प्रदेश की कमान सीएम योगी आदित्यनाथ को सौंपी गयी है। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ हिन्दुत्व का कार्ड खेल रहे हैं। इसी बीच लगातार चुनाव हार रही कांग्रेस ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। कांग्रेस तेजी से सॉफ्ट हिंदुत्व की राह पर चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से मंदिर व मठ में गये हैं उससे साफ हो गया है कि कांग्रेस ने अपनी रणनीति बदल दी है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के इस मुस्लिम नेता ने बताया कि क्यों भगवा दल से दूर हो रहे अल्पसंख्यक वोटर

जानिए कांग्रेस ने बीजेपी से कैसे छीना सबसे बड़ा अस्त्र
बीजेपी के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस बेहद अहम है। बनारस के रण पर ही संसदीय चुनाव 2019 लड़ा जायेगा। हिन्दुओं के लिए अधिक मास का बहुत महत्व होता है और बनारस में अन्य जिले व राज्यों से लोक पंचक्रोश करने आते हैं। कांग्रेस ने बीजेपी का अस्त्र छीनते हुए सबसे पहले हिन्दू कार्ड खेल दिया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय समेत अन्य कई नेताओं ने पंचक्रोश करके बड़ा दांव खेल दिया है। सत्ता में खोये हुए बीजेपी नेताओं को इस बात का ध्यान तक नहीं था कि कांग्रेस ऐसा भी कर सकती है। कांग्रेस नेताओं ने अपना पंचक्रोश खत्म कर लिया तब बीजेपी को अपने हिन्दू वोटरों की याद आयी है और अब खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ९ जून को पंचक्रोश करके डैमेज कंट्रोल करने का प्रयास करेंगे।
यह भी पढ़े:-बीजेपी का मास्टर स्ट्रोक, यादव को उपजातियों में बांट कर भारी संख्या में भगवा दल से जोड़ा

सीएम योगी के आने से पहले बदल गयी व्यवस्था
80किलोमीटर के पंचक्रोश के दौरान खराब सड़के, धर्मशाला आदि बीजेपी को आईना दिखाने के लिए काफी थे। अधिकारी भी मस्त थे और पंचक्रोश करने आये लोगों की असुविधा से उनसे कोई मतलब नहीं था। अधिकारियों को जब पता चला कि सीएम योगी खुद थोड़ी दूर तक पंचक्रोश करने आने वाले हैं तो उनके जाने के स्थान पर चकाचक सड़क बना दी गयी। आने से पहले ही दिन में कई बार सफाई हो रही है। सीएम योगी ने डैमेज कंट्रोल करने के लिए पंचक्रोश करने की जो तैयारी की है उससे कितना फायदा होता है यह तो समय ही बतायेगा।
यह भी पढ़े:-सही साबित हो रही बीजेपी के सहयोगी दल के नेता की बात, टूटेगा पीएम मोदी का बड़ा सपना!

Story Loader