
नदीम जावेद
वाराणसी. कांग्रेस के युवा नेता और पूर्व विधायक नदीम जावेद को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है । एमपी, छतीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर वह लगातार धुंआधार प्रचार में जुटे रहे । कांग्रेस के इस नेता की रैलियों में युवाओं की काफी भीड़ भी देखने को मिली ।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं । 2000 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव बनते ही छात्र राजनीति में सक्रिय हुए नदीम जावेद 2002 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 2005 में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये गये । नदीम जावेद को 2012 में कांग्रेस ने पहली बार टिकट दिया और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
पत्नी के फैसले ने बदली किस्मत :
छात्र राजनीति के बाद 2006 में नदीम जावेद एमबीबीएस की पढ़ाई करने महाराष्ट्र चले गये, इसी बीच उनकी पत्नी आसमां ने उन्हें सलाह दी कि वह राजनीति में अपना कैरियर बनायें। पत्नी के इस सलाह के बाद वह पूरी तरह राजनीति में सक्रिय हो गये ।
इतनी संपत्ति के हैं मालिक
नदीम जावेद 2012 विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र के अनुसार, नदीम की कुल संपत्ति 42 लाख 1 हजार 139 रुपए है। इसके अलावा 9 लाख की ज्वेलरी, 19 लाख की एग्रीकल्चरल लैंड और 6 लाख की रेसिडेंशियल प्रॉपर्टी है। इसके अलावा 60 हजार कैश और तीन लाख 75 हजार की कार भी है ।
Published on:
05 Dec 2018 05:58 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
