बीजेपी के सहयोगी दल व बिहार के सीएम नीतीश कुमार के पार्टी जदयू के राज्यसभा सांसद हरिवंश सिंह ने उप सभापति का चुनाव जीत लिया है। बलिया के मूल निवासी हरिवंश सिंह का चुनाव जितना बेहद खास है। राज्यसभा में उप सभापति की सीट पर पिछले 40 साल से कांग्रेस का कब्जा था। अटल बिहारी बाजपेयी सरकार में भी बीजेपी या फिर उसकी सहयोगी दल इस सीट पर कब्जा नहीं कर पायी थी। पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह की रणनीति काम आयी है और राज्यसभा में बहुमत नहीं होने के बाद भी बीजेपी ने सहयोगी दल के प्रत्याशी हरिवंश सिंह को विजय दिलायी है। देश के इतिहास की बात करे तो सिर्फ तीन बार यह पद कांग्रेस के पास नहीं था।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की हार की डर से सीएम योगी बना सकते हैं इस चुनाव से दूरी!