UP Politics: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस समय सपा पर हमलावर है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश में कोई हैसियत नहीं है, इनका मध्य प्रदेश में कोई आधार नहीं है।
UP Politics: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाली सपा यहां करीब 50 सीटों पर ताल ठोंकने की तैयारी कर रही है। इसका अंतिम निर्णय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे। मध्य प्रदेश में इंडिया गठबंधन में फूट का असर राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में भी पड़ सकता है। वहीं, सपा ने मध्य प्रदेश में अपना घोषणा पत्र भी जारी कर दिया है।
इसके बाद से सपा और कांग्रेस आमने- सामने आ गई हैं। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने लगातार सपा पर हमलावर हैं। उन्होंने एबीपी से बात करते हुए कहा कि यह तो समय बताएगा कि किसकी कितनी और कहां हैसियत है? उन्होंने कहा कि 'वर्तमान में समाजवादी पार्टी की मध्य प्रदेश में कोई हैसियत नहीं है, इनका मध्य प्रदेश में कोई आधार नहीं है।
यह भी पढ़ें: पुलिस एनकाउंटर में 3 बदमाशों के पैर में लगी गोली, व्यापारियों से करते थे लूटपाट
यूपी में कांग्रेस 80 की 80 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
अजय राय ने कहा कि 'मैं चाहता हूं अखिलेश यादव और पूरी समाजवादी पार्टी को मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करना चाहिए। अगर सपा एमपी चुनाव लड़ती है तो यह बात साबित हो जाएगी कि यह भारतीय जनता पार्टी को जिताना चाहते हैं। उन्होंने कहा की बाकी रही बात यूपी की बात, तो यहां हम सभी 80 सीटों पर तैयारी कर रहे हैं, बाकी निर्णय लेना राष्ट्रीय नेतृत्व का काम है।
अजय राय ने सपा के हैसियत वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर सपा मौजूदा स्थिति पर जाएगी तो वह अपनी एक भी सीट नहीं बचा पाई। आजमगढ़ की सीट का नाम लेते हुए अजय राय ने कहा कि वहां पर निरहुआ जीत गया। अखिलेश यादव किस तरीके की बात है जो अपनी सीट नहीं बचा पाए तो बाकी सीट का क्या होगा?
जनाधार के साथ वापस आएगी कांग्रेस
अजय राय ने कहा की कांग्रेस पार्टी एक वट वृक्ष की तरह है। उन्होंने कहा की थोड़े बहुत तने भले कमजोर हुए हों पर अभी पेड़ गिरा नहीं है। हम लगातार अपने नेताओं के द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस बहुत मजबूत होगी। पूरे प्रदेश में जिस तरीके से लोगों का जुड़ाव और लगाव बढ़ रहा है। उससे साफ है कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से अपनी पुरानी स्थिति में वापस आएगी।