
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी
वाराणसी. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सोमवार को जिले भर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कहीं गोष्ठी हुई तो कहीं पौध रोपण। इस मौके पर कांग्रेस जनों ने पूर्व प्रधानमंत्री को 21वीं सदी के नायक बताया। कहा कि वर्तमान में जिस कंप्यूटर, इंटरनेट का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है उसके जनक तो राजीव गांधी ही रहे। उनकी ही पहल थी कि संचार क्रांति में भारत ने दुनिया भर में परचम लहराया। आज विपक्ष जिस इंटरनेट का उपयोग धड़ल्ले से कर रहा है वह पूर्व प्रधानमंत्री की ही देन है। इतना ही नहीं देश की एकता अखंडता के खातिर उन्हें अपनी जान तक गंवानी पड़ी लेकिन उन्होंने अपने वसूलों, लोकतांत्रिक मूल्यों से कभी समझौत नहीं किया। देश में तीन स्तरीय लोकतांत्रिक व्यवस्था उन्हीं की देन है। अब जरूरत है कि हर कांग्रेसी उन्हीं के दिखाए रास्ते पर चल कर देश की एकता अखंडता को कायम रखते हुए उसे शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में खड़ा करे। सांप्रदायिक शक्तियों को उखाड़ फेके।
Published on:
20 Aug 2018 07:40 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
