2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना मरीजों से भरने लगे अस्पताल, अब हेरिटेज इंस्टीट्यूट को लेवल 2 के पेशेंट के लिए किया जा रहा तैयार

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 127 तक पहुंच गई है। प्रवासी मजदूरों में भी संक्रमण तेजी से सामने आ रहा है। ऐसे में मेडिकल क्वारंटाइन में मरीजों को रखने वाले अस्पतालों में काफी हद तक सीट भर गई है

2 min read
Google source verification
कोरोना मरीजों से भरने लगे अस्पताल, अब हेरिटेज इंस्टीट्यूट को लेवल 2 के पेशेंट के लिए किया जा रहा तैयार

कोरोना मरीजों से भरने लगे अस्पताल, अब हेरिटेज इंस्टीट्यूट को लेवल 2 के पेशेंट के लिए किया जा रहा तैयार

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कोरोना (Corona Virus) का कहर अपने सितम पर है। यहां लगातार कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए 127 तक पहुंच गई है। प्रवासी मजदूरों में भी संक्रमण तेजी से सामने आ रहा है। ऐसे में मेडिकल क्वारंटाइन में मरीजों को रखने वाले अस्पतालों में काफी हद तक सीट भर गई है। वाराणसी के एक अस्पताल में 90 फीसदी बेड भर गए हैं, तो वहीं दूसरे अस्पताल में 50 फीसदी से ज्यादा मरीजों को क्वारंटाइन किया गया है। उधर, हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस को लेवल 2 स्तर पर तैयार किया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

अस्पताल में लेवल थ्री तैयार

बनारस मंडल के चारों ज़िलों वाराणसी, जौनपुर, चंदौली व गाजीपुर जिले के मरीजों को बनारस में ही मेडिकल क्वारंटाइन किया जा रहा है। मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में तीम लेवल और तैयार किए गए हैं। लेवल 1 के मरीजों को ईएसआईसी अस्पताल में दाखिल कराया जाता है। जबकि लेवल 2 के मरीजों को दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है। वहीं लेवल तीन के मरीजों को सीधे बीचयू में दाखिल कर इलाज कराया जाता है।

लेवल वन कोरोना अस्पताल ईएसआईसी में 60 बेड हैं। यहां पर 32 मरीज भर्ती हुए हैं। वहीं लेवल 2 के लिए बने जिला अस्पताल में 125 बेड हैं। यहां एक बेड छोड़कर मरीजों को रखा जाता है। ऐसे में 70 बेड ही क्षमता है। 90 फीसदी बेड यहां भी भर गए हैं। वहीं लेवल 3 के लिए बनाए गए बीएचयू में 40 पेशेंट की क्षमता है जहां आठ लोग भर्ती हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा बेड की आवश्यकता लेवल 2 के मरीजों को है जो तेजी से बढ़ रहे हैं।

हेरिटेज में 100 बेड की व्यवस्था

इसे देखते हुए बनारस प्रशासन ने हेरिटेज इंस्टीट्यूट अस्पताल को लेवल 2 के लिए चिह्नित किया है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि दोनों जगह बेड फुल हो जाते हैं तो मरीजों को हेरिटेज में शिफ्ट किया जाएगा। हेरिटेज में 100 बेड की व्यवस्था है। स्वास्थ विभाग का कहना है की हमारे पास बेड औऱ वेंटीलेटर की कोई कमी नहीं है। मरीजों की संख्या भी कंट्रोल में है। पर तैयारियां पूरी तरह से चल रही है ताकि असुविधा न हो सके।

ये भी पढ़ें: अंफान' साइक्लोन: तीन विमान को कोलकाता से बनारस लाया गया, बाबतपुर एयरपोर्ट पर किया ग्राउंड

Story Loader