16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं साइबर अपराधी, महिला हेड कांस्टेबल से 10 लाख रुपए की ठगी

साइबर अपराधी इन दिनों पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्श रहे हैं। वाराणसी में साइबर ठगों ने एक महिला हेड कांस्टेबल के खाते से 10 लाख रुपए उड़ा दिए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Cyber ​​​​thugs cheated a female head constable of Rs 10 lakh

Cyber ​​​​Crime: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक महिला हेड कांस्टेबल से साइबर जालसाजों ने 10 लाख रुपए ठग लिए। पीड़ित महिला की पहचान शहर के पुलिस लाइन इलाके की न‍िवासी गीता सिंह के रूप में हुई है। वह एक महीने में रिटायर होने वाली थीं। महिला ने साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि 6 सितंबर को एक अज्ञात नंबर से मह‍िला कांस्‍टेबल के पास कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ट्रेजरी विभाग का कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनकी पेंशन का सेटलमेंट हो गया है, वह इसे ऑनलाइन चेक कर सकती हैं।

लिंक पर क्लिक करते ही उड़ गए 10 लाख रुपए

इसके बाद जालसाज ने एक लिंक भेजा और जैसे ही महिला ने लिंक पर क्लिक किया, उसके खाते से 10 लाख रुपए निकल गए। खाते से पैसे निकलने का मैसेज मिलने पर पीड़िता के होश उड़ गए। उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी और फिर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें:विधायक ने पुलिस के खिलाफ खोला मोर्चा, 6 दिनों से दे रहे हैं धरना, सरकार से महिला एसपी के ट्रांसफर की मांग

आईपी एड्रेस के माध्यम से मामले की जांच करनी में जुटी पुलिस

पुलिस लिंक के आईपी एड्रेस, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर आदि के आधार पर मामले की जांच कर रही है। साइबर अपराधी आजकल उन कर्मचारियों को निशाना बना रहे हैं, जो रिटायरमेंट के करीब हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग