
rashifal 17 april 2019
वाराणसी. आज ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मिथुन, तुला, धनु और कुंभ राशि वाले लोगों की स्थिति बिगड़ सकती है इसके लिए इस राशि के जातक को आज सावधान रहना होगा। मेष, सिंह, कन्या और मीन राशि वालों को बिजनेस और जॉब में बड़ा फायदा होने वाला है। क्योंकि कृतिका नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बन रहा है। उच्च राशि में होने वाला चंद्रमा इनकम बढ़ाने में फायदेमंद होगा। इनके अलावा वृष, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि वालों के लिए भी कई मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
मेष (Aries) - इस राशि के जातक के लिए आज का दिन शुभ है। अगर आप जॉब में हैं तो आपको आज धन लाभ हो सकता है। जिन सवालों के लिए आप परेशान थे, उनके जवाब आज आपको मिल सकते हैं। आज जो नतीजे निकलेंगे, वे आपके फेवर में हो सकते हैं। आपकी दिनचर्या में थोड़ा बदलाव भी हो सकता है जिसका फायदा आपको मिलेगा। आपको जिम्मेदारी वाला कोई काम मिल सकता है।
वृषभ (Taurus) - महत्वपूर्ण काम और फैसले आज होने के योग बन रहे हैं। आप जोश में काम करते रहेंगे। बिजनेस में सफलता मिल सकती है। दोस्तों से फायदा हो सकता है। आपकी इनकम भी सामान्य रहेगी। पुराने दोस्तों और रिश्तेदारों से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। पैसा निवेश करने के नए तरीके आपके दिमाग में आ आएंगे। साझेदारी के कामों में फायदा हो सकता है।
मिथुन (Gemini) - आज आपको कोई चुनौतीपूर्ण काम मिल सकता है। सेहत संबंधी चिंता रहेगी। थोड़ी भाग-दौड़ भी करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। आज आप थोड़ी बेचैनी महसूस कर सकते हैं। कहने-सुनने या समझने में गलतफहमी होने की संभावना बन रही है। करियर में दबाव की स्थिति में आ सकते हैं। जीवनसाथी से मतभेद होने के योग बन रहे हैं।
कर्क (Cancer) - आज किए गए सौदे फायदा दे सकते हैं। बिजनेस में नए भागीदार बनेंगे। चतुराई से आप समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। जिन परिस्थितियों के कारण आपका मूड खराब होता है, उनसे बचने की कोशिश करें। पैसों की समस्या भी सुलझ जाएगी। खर्चों में कमी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में अच्छे बदलाव के योग हैं। आज आपको मेहनत से सफलता मिल सकती है। कोई खास काम करना पड़ सकता है।
सिंह (Leo) - गोचर कुंडली के दसवें भाव में चंद्रमा होने से काम पूरे हो जाएंगे। नए काम करने की कोशिश और रूटीन काम निपटाने में भी दिन निकल सकता है। नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज होने वाले बिजनेस के सौदे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। जो काम करने की आप सोच रहे हैं वो कर लेंगे तो सफलता मिलेगी।
कन्या (Virgo) - धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। आज आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दूसरों के साथ सहयोग और समझौता करने से ही आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में चल रहा कोई काम पूरी तरह सफल हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से भी मुलाकात के योग हैं। दोस्तों से आपको मदद मिलेगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है और आपको किस्मत का साथ मिलने की संभावना है।
तुला (Libra) -
नौकरी और बिजनेस से जुड़ा कोई बड़ा फैसला न लें तो ही अच्छा है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। बिजनेस में सोचा हुआ फायदा न होने पर परेशान हो सकते हैं। वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें। अपनी मनमर्जी का ही काम करने या तैश में आने से बचें। गोचर कुंडली के आठवें भाव के चंद्रमा के कारण आप दोस्तों के कारण परेशान हो सकते हैं। दोस्त किसी मतभेद को लेकर आपके निजी मामले पर टिप्पणी कर सकते हैं। बिजनेस पार्टनर के मन में आपको और पैसों को लेकर कुछ तनाव भी बढ़ सकता है। सावधान रहें।
वृश्चिक (Scorpio) - धन लाभ के लिए थोड़ी मेहनत भी करनी पड़ सकती है। इस राशि के लोग जॉब बदलने का मूड बना सकते हैं। बिजनेस और काम-धंधे में मन लगेगा। खास काम निपटाने की दिशा में तैयारी करें। आपको सफलता मिल सकती है। दूसरों की जिन बातों को आप आज तक ठुकराते आ रहे थे, वे आपको सही नजर आ सकती है। निजी जीवन में किसी तरह का बदलाव लाने के बारे में विचार कर सकते हैं। ऑफिस में जो समस्या थी वह आसानी से निपट जाएगी। घर का माहौल थोड़ा ठीक रहेगा।
धनु (Sagittarius) - बिजनेस में लेन-देन में सावधान रहें। आज होने वाली हर तरह की बातचीत में आपको सावधानी रखनी होगी। अपने ही किसी करीबी से मनमुटाव के योग भी बन रहे हैं। विवादों को टालने की कोशिश करें। सोचे हुए काम पूरे होने में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम संबंधों को लेकर सावधान रहना होगा। बिजनेस के लिए बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। मानसिक तनाव रहेगा। नींद की कमी से सर दर्द भी हो सकता है।
मकर (Capricorn) - नौकरी बदलने या वर्तमान जगह पर प्रमोशन की कोशिश कर रहे हैं, तो सफलता मिल सकती है। कुछ नए और अच्छे मौके आपको जल्दी ही मिल सकते हैं। वेतन वृद्धि की बात मन में है, तो उसे कहने का तरीका सोच लें। पैसों की स्थिति पर विचार करें। बारीकियों पर ध्यान दें। तनाव और दबाव से भी मुक्ति मिल सकती है। ऑफिस के लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।
कुंभ (Aquarius) - रिवार और दोस्तों की ओर से किसी चुनौती का सामना भी करना पड़ सकता है। आज आपको कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सावधान रहना जरूरी है। अचानक नुकसान का डर भी बना रहेगा। ज्यादा काम करने से सिरदर्द भी हो सकता है। फैसले करने में आपको कठिनाई महसूस हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें, सोच-समझ कर बात करें और अतिवादी विचार न रखें तो ही अच्छा है। आराम करने का मौका नहीं मिल पाएगा।
मीन (Pisces) - आपकी महत्वाकांक्षाएं ज्यादा रहेंगी। करियर को उन्नति के रास्ते पर ले जाने के लिए आपको कोई आइडिया मिल सकता है। कोई अच्छा सजेशन भी आपको मिलेगा। जल्दबाजी के कारण पहले जो काम बिगड़ गए थे उनमें सुधार होने के योग हैं। आज आप खुद के बारे में जो भी फैसला करेंगे, उससे फायदा हो सकता है। छुट्टी या यात्रा से जुड़ी कोई खबर आपको मिल सकती है।
Published on:
09 Jul 2018 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
