
सांकेतिक इमेज (Source: IANS)
काशी (वाराणसी) में रिवर टूरिज्म को नई उड़ान मिलेगी। काशी को एक प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय जल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। वाराणसी नगर निगम की कार्यकारी समिति ने मंगलवार को अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) को क्रूज टर्मिनल के निर्माण की मंजूरी दे दी है। प्लान के मुताबिक, वाराणसी में क्रूज टर्मिनल के निर्माण के लिए समने घाट पर 2 एकड़ भूमि आवंटित करने के लिए सैद्धांतिक और सशर्त मंजूरी दी गई है।
वाराणसी नगर निगम की कार्यकारी समिति ने अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (Inland Waterways Authority of India) को क्रूज टर्मिनल के निर्माण के लिए समने घाट पर दो एकड़ भूमि आवंटित करने की मंजूरी दी है। वाराणसी नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है। संदीप श्रीवास्तव ने ने बताया कि शर्त के तहत, IWAI को इस प्रमुख भूमि के लिए प्रचलित जिला मजिस्ट्रेट सर्कल दर के अनुसार किराया देना होगा।
अगर तय मानकों के अनुसार, IWAI भुगतान या अन्य जरूरी प्रक्रिया पूरी नहीं करेगा तो प्रस्तावित टर्मिनल भवन की एक पूरी मंजिल वाराणसी नगर निगम को आवंटित करनी होगी। इस कदम से निगम के राजस्व में वृद्धि होने और सरकारी संपत्तियों के प्रभावी मुद्रीकरण में सहायता मिलने की उम्मीद है। संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि नगर निगम के इस निर्णय से न केवल क्रूज संचालन के लिए एक सुव्यवस्थित ढांचा तैयार होगा, बल्कि वाराणसी के पर्यटन और बुनियादी ढांचे में भी क्रांतिकारी बदलाव आएगा।
वाराणसी में क्रूज टर्मिनल का निर्माण वैश्विक पर्यटन केंद्र की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह प्रोजेक्ट काशी को स्मार्ट सिटी से आगे बढ़ाकर वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने में मदद करेगा। वाराणसी में बनने वाला यह टर्मिनल गंगा की लहरों पर पर्यटन को सुगम बनाएगा और बनारस की अर्थव्यवस्था में एक नया अध्याय जोड़ेगा।
वर्तमान में अधिकांश क्रूज और नावों का संचालन मुख्य घाटों तक सीमित था, जिससे वहां भारी दबाव बना रहता था। इस टर्मिनल के निर्माण से गंगा के उस पार और सामने घाट क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे स्थानीय हस्तशिल्प और छोटे व्यापारियों को नए अवसर प्राप्त होंगे। क्रूज संचालन, टर्मिनल प्रबंधन, और संबंधित सेवाओं (जैसे होटल, गाइड, परिवहन) के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। यह टर्मिनल भविष्य में वॉटर टैक्सी और अन्य जल परिवहन सेवाओं के लिए मुख्य पड़ाव बनेगा, जिससे शहर की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा।
Updated on:
06 May 2026 12:43 pm
Published on:
06 May 2026 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
