1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहर्रम के दिन शिया के ताजिया के रास्ते आई सुन्नी की ताजिया, घंटों चला तांडव

वाराणसी : जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा में सिया और सुन्नी पक्ष के बवाल के बाद आज क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहर्रम के दिन बीच सड़क तांडव मचाने के बाद अब कई घरों में लोग ताला बंद कर फरार हो चुके हैं। क्षेत्र में अब पुलिस पहरा दे रही है।

2 min read
Google source verification
Sunni's Tajiya came through Siya's Tajiya

वाराणसी: जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा में शिया और सुन्नी पक्ष के बवाल के बाद आज क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मोहर्रम के दिन बीच सड़क तांडव मचाने के बाद अब कई घरों में लोग ताला बंद कर फरार हो चुके हैं। क्षेत्र में अब पुलिस पहरा दे रही है।

जैतपुरा में हर साल होता है बवाल
शिया और सुन्नी समुदाय में जैतपुरा क्षेत्र में हर साल बवाल की आशंका बनी रहती है। इसबार तो बवाल की वजह नई परंपरा रही। क्षेत्र के लोगों की मानें तो शिया समुदाय के लोग हर साल दोषीपुरा मैदान से सदर इमामबाड़ा लाट सरैया ताजिया ले जाकर ठंडा करते हैं।

शिया-सुन्नी में ताजिया को लेकर विवाद
इस बार भी परंपरागत तरीके से शिया समुदाय के लोगों ने दोशीपुरा से अपना प्राचीन जुलूस उठाया और लाट सरैया स्थित सदर इमामबाड़े में ले जाकर समाप्त किया। उसके बाद ये लोग वापस दोशीपुरा लौट आए। दोपहर करीब 2 बजे सुन्नी संप्रदाय के लोग शिया वक्फ संपत्ति के उत्तर तरफ स्थित गली में 8 ताजियों के साथ उस गली में चढ़ आए। जबकि उस रास्ते से सिर्फ 1 ताजिया ले जाने का आदेश है। इसपर शिया संप्रदाय ने आपत्ति जताई और पुलिस प्रशासन को इस बाबत अवगत कराया। इसपर जब पुलिस पहुंची और उनलोगों से आदेश की कॉपी दिखाने को कहा तो वे लोग ताजिया छोड़कर वहां से भाग गए। और 10 मिनट बाद पथराव करना शुरू कर दिया। इस हमले में 50 से ज्यादा लोग घायल हुए दर्जनभर गाड़ियों में तोड़फोड़ किया गया साथ ही पुलिस की बोलेरो गाड़ी को भी चकनाचूर कर दिया। इंस्पेक्टर सुधीर सिंह की तहरीर पर 1 अज्ञात पर 11 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

सीसीटीवी से हो रही आरोपियों की पहचान
दोषीपुरा के इमाम चौक पर शिया और सुन्नी के बीच हुए बवाल का वीडियो पास के ही एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरीके से रिकॉर्ड हो गया। पुलिस इस वीडियो का प्रयोग करते हुए अब बवालियों के खिलाफ शिकंजा कसने की तैयारी में है। पुपुलिस ने 37 नामजद और 1 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। एलआईयू का लोकल इंटेलिजेंस सूचना तंत्र भी पूरी तरीके से फेल नजर आया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस क्षेत्र में चहलकदमी की है तो बवाली घर छोड़कर ताला बंद कर फरार हो चुके हैं। कई घर तो ऐसे हैं जहां घरों के अंदर सिर्फ महिलाएं बच गई हैं पुरुष फरार हो चुके हैं। लॉ एंड आर्डर को बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

दोषीपुरा नक्खी घाट में तनाव की स्थिति
दोषीपुरा के आसपास के मुहल्लों स्थिति तनावपूर्ण है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल पीएसी बल और रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती की गई है। कल की घटना को लेकर शिया समुदाय के बीच जबरदस्त आक्रोश है। आज सुबह दोषीपुरा के बवाल वाले इलाकों में पुलिस पीएसी और रैपिड एक्शन फोर्स ने रूट मार्च किया। पुलिस के बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर शांति व्यवस्था को कायम करने का प्रयास कर रहे हैं।

एलआईयू का सूचना तंत्र हुआ फेल
दोषीपुरा में ताजिया के जुलूस को लेकर जिस तरह से शिया और सुन्नी समुदाय के लोग आमने सामने आए उससे लोकल इंटेलिजेंस यूनिट एलआईयू का फेल्योर साफ तौर पर दिखा। जैतपुरा थाने का भी बड़ा फेल्योर था। दोषी पुरा में इससे पहले भी ताजिया निकालने के विवाद में शिया और सुन्नी समुदाय के लोग आमने सामने आ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद पुलिस प्रशासन देर से जगा तब तक बवाल हो चुका था। बवाल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के द्वारा अब सभी मुस्लिम क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Story Loader