15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुख्य पश्चिमी गंडक नहर में डूबने से महेंद्रा फाईनेंस कंपनी के लीगल एडवाइजर की मौत, एक घायल

घायल को पीएचसी कोटवा बाजार में भर्ती कराया गया है।

2 min read
Google source verification
Young Man Death

युवक की मौत

कुशीनगर. जिले से होकर गुजरने वाली मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में आज महिन्द्रा फाइनेन्स प्राइवेट कम्पनी, गोरखपुर की बोलेरो अनियंत्रित होकर गिर गयी। बोलेरो में सवार कम्पनी के लीगल एडवाइजर की पानी मे डूबने से मौत हो गयी है। गाड़ी में सवार एक अन्य व्यक्ति को ग्रामीणों की मदद से बचा लिया गया । घायल को पीएचसी कोटवा बाजार में भर्ती कराया गया है। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरटिया गांव के पास हुई इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर वाहन को बाहर निकलवाने के प्रयास में लगी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार , महिन्द्रा फाइनेन्स के गोरखपुर कार्यालय से जुड़े दो अधिकारी आज कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में कम्पनी के कार्य से बरवा रतनपुर आए हुए थे । लौटते समय खैरटिया गांव के सामने इनकी बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर बड़ी गण्डक नहर में पलट गयी । सूचना के मुताबिक वाहन के गिरने की सूचना पर कई लोग उधर दौड़े और नहर में उतरकर पानी के अन्दर वाहन में फंसे लोगों को निकालने की कोशिश में जुट गए । काफी प्रयास के बाद वाहन से दो लोगों को बाहर निकाला जा सका जिसमे से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी । मृतक की पहचान सिघड़िया , गोरखपुर निवासी अरुण पाण्डेय (32) के रुप मे हुई है । ये महिन्द्रा फाइनेन्स कम्पनी में लीगल एडवाइजर के रूप में तैनात थे । इनके साथ के घायल खलीलाबाद निवासी अभिषेक त्रिपाठी (32) को पास ही कोटवा बाजार के पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बतायी गयी है ।

थानाध्यक्ष नेबुआ नौरंगिया निर्भय सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस तत्काल पहुंची । घायल को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक व्यक्ति की मौत हो गयी । दोनो महिन्द्रा फाइनेन्स कम्पनी के स्टाफ थे और कम्पनी के कार्य से इस इलाके में आए हुए थे ।

By-

AK Mall