4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर शुक्रवार करे ये काम, मिलेगा मनचाहा और अच्छा पति

भारतीय ज्योतिष में शुक्र की गिनती नवग्रहों में होती है

2 min read
Google source verification
sunder patni pane ke upay aaj ka rashifal

sunder patni pane ke upay aaj ka rashifal

वाराणसी. शादी की इच्छा हर लड़की को होता है। वह हमेशा यही सोचती हैं कि उनका पति लाखों में एक हो। तो ये सपना पूरा करना इतना कठिन नहीं है आपको सिर्फ शुक्रवार के दिन यह काम करना है। ऐसा करने से शादी में आ रह व्याधियां दूर होती है।


शुक्र ग्रह शनि, राहू और केतु के बाद सबसे उग्र ग्रह माना जाता है। इसके अलावे शुक्र लाभ देने वाला माना गया है। भारतीय ज्योतिष में शुक्र की गिनती नवग्रहों में होती है।


यह सात वारों में शुक्रवार का स्वामी होता है। यह वृषभ और तुला का स्वामी है, इनका वाहन ऊंट, घोड़ा और मगरमच्छ है। इनको खुश कर आप आपर धन, वैभव और भौतिक सुख की प्राप्ति कर सकते हैं।


जो कोई भी संतोषी माता की पूजा और आरती पूरे मनोभाव से करता हैउसे सारे मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जिनको बेटे की तमन्ना है उन्हें भी शुक्र की आराधना करने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।


इस दिन व्रत करने करने वाले व्यक्तियों को सुबह सवेरे जागना चाहिए। इसके बाद घर को साफ-सफाई करना चाहिए फिर स्नान-ध्यान कर के घर में गंगाजल छिड़ककर शुद्ध करना चाहिए।


इसके बाद उत्तर-पूर्व के कोण में संतोषी माता की तस्वीर लगाना चाहिए, बाद में संतोषी माता की पूजा पूरे भाव से करना चाहिए। साथ ही संतोषी माता की कथा सुननी चाहिए प्रसाद के रूप में गुड़ और चने को रखना चाहिए।


नियमित रूप से 16 शुक्रवार के व्रत करना चाहिए। व्रत करने वाले पुरुष और महिला को खट्टा सामान छूना या खाना नहीं चाहिए। भोजन में कोई खट्टे चीज खट्टे अचार या फिर खट्टे फल नहीं खाना चाहिए।


देवी संतोषी के आशीर्वाद से पुरुषों और महिलाओं की सभी इच्छाओं को पूरा करने में ये व्रत मदद करता है। जो इस व्रत का पालन करता है उसको कई लाभ होते हैं।


घर में व्यापार अच्छा, धन की वृद्धि, परीक्षा में सफलता, अदालत में जीत, लाभ और खुशी की तरह के फल प्राप्त होते हैं। अविवाहित लड़कियों को जल्द ही अच्छा पति मिलता है।