
earth day
वाराणसी. प्रकृति के सबसे नजदीक रहने वाले, मासूम बच्चे जगा ने निकले हैं अलख। ये प्रकृति को, पर्यावरण को, धरती को बचाने निकले हैं। इन्होंने शुक्रवार को सामूहिक तौर पर शपथ ली है। शपथ ली है कि ये वृक्षों को कटने नहीं देंगे, ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएंगे, पानी बचाएंगे। यह सब हुआ शहर के डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल में।
3500 छात्रों ने ली है शपथ
विश्व पृथ्वी दिवस पर तकरीबन 3500 छात्र- छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। शपथ दिलाई पर्यावरणविद व सामाजिक कार्यकर्त्ता डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बढती जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करने के लिए वृक्षों को बड़ी बेरहमी से काटा जा रहा है। यही नहीं, प्रकृति प्रदत्त अन्य वस्तुओं का दोहन भी हम बेरहमी से कर रहे हैं, लेकिन बदले में प्रकृति को कुछ भी नहीं दे रहे हैं।. इसका दुष्परिणाम भी हम सभी झेल रहे है। पर्यावरण बिगड़ने से मौसम चक्र बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भूकम्प, बाढ़ , बेमौसम बरसात जैसी विपदाएं अक्सर आ रही हैं। वह शुक्रवार को विश्व अर्थ दिवस के मौके पर डब्ल्यूएच स्मिथ स्कूल में बच्चों को संबोधित कर रहे थे। श्रीवास्तव ने एक रिपोर्ट के हवाले से बताया की बढ़ते प्रदूषण और पेड़ों की कटाई से वैश्विक तापमान में वृद्धि हो रही है जिससे पहाड़ों पर ग्लेशिअर पिघल कर हर साल 18 मीटर पीछे जा रहे हैं। नतीजा नदियों के प्रवाह में भी कमी हो रही है। उन्होंने कहा की पूरी धरती पर केवल एक प्रतिशत ही पीने योग्य पानी बचा है जिसे सहेज कर नहीं रखा गया तो आगे चल कर काफी दुश्वारियां आ सकती है और मानव जीवन खतरे में पड़ सकता है। उन्होंने सलाह दी कि मानव का विकास, प्राकृतिक संतुलन को ध्यान में रख कर ही किया जा सकता है. इसके लिए सबसे प्रभावी तरीका है पौधरोपण।
बच्चों को गौरैया संरक्षण से भी कराया अवगत
विशिष्ट अतिथि सी० ए० एवं वेस इंडिया की राष्ट्रिय सलाहकार बोर्ड की सदस्य जमुना शुक्ल ने बच्चों को को गौरैया संरक्षण के बारे में बताया तथा उसे पर्यावरण से जोड़ते हुए इनके संरक्षण की अपील भी कीं. विद्यालय की कोऑर्डिनेटर निराला सरीन को विद्यालय के लिए कृत्रिम घोसले भी भेट किए।
हैंड प्रिंट का आयोजन रहा आकर्षण का केंद्र
विश्व जल संरक्षण दिवस (23 अप्रैल) की पूर्व संध्या पर बच्चों ने च्हैण्ड-प्रिंटज् का आयोजन किया जिसमे नीले रंग से अपने अपने हैण्ड प्रिंट देते हुए सारे बच्चों और अतिथियों समेत अन्य उपस्थित जनो ने धरती और जल को बचाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाई।.
इन्होंने कराया आयोजन
विश्व पृथ्वी दिवस पर यह आयोजन वेस इंडियाज् और च्अर्थ डे नेटवर्क इंडियाज् ने मिल कर आयोजित किया। इस अवसर पर शुभा कौर, ज्योति राज, चन्द्रदीप शर्मा, ममता बोथरा, सुचरिता दास गुप्त , राजन पाण्डेय समेत अन्य अध्यापक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संयोजन निराला सरीन ने तथा संचालन अंजलि मालवीय ने किया। सह संयोजक चन्द्रदीप शर्मा ने आभार जताया।.
Published on:
22 Apr 2016 05:23 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
