3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Diwali Special: दीपावली पर खाएं वाराणसी का ये स्पेशल पान, कीमत 1100 रुपए प्रति किलो

वाराणसी की बात हो और पान की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। बनारस और पान का रिश्ता वैसे ही मजबूत और पुराना है जैसे काशी और गंगा का, इस पान को खाने दूर-दूर से लोग काशी आते हैं। ऐसे इस वर्ष दीपावली पर स्पेशल पान की धूम है, जिसकी कीमत 1100 रुपए प्रति किलो है।

3 min read
Google source verification
Eat special Banarasi paan this Diwali

इस दीपावली खाएं स्पेशल बनारसी पान

वाराणसी। दीपवाली का पर्व इस वर्ष 12 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में बाजारों चहकने लगे हैं। लोग खरीददारी कर रहे हैं। इस पर्व पर एक दूसरे को मिठाई देने की परंपरा है। ऐसे में लोग मिठाई की दुकानों का रुख कर रहे हैं। दुकानों पर कई तरह की स्पेशल मिठाई मौजूद जिसे शुभ कार्यों में इस्तेमाल होने वाले और बनारस की शान कहे जाने वाले पान को भी मिठाई के रूप में खरीद सकते हैं। काजू की लेयर से तैयार यह पान वाकई बेमिसाल है, जिसे लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। कैसे बनाया गया है ये स्पेशल पान और कितनी है इसकी कीमत जानिए इस स्पेशल रिपोर्ट में...

IMAGE CREDIT: patrika.com

दीपावली पर सजा है मिठाइयों का बाजार

दीपावली के आते ही शहर में मिठाइयों का बाजार सज गया है। मिठाइयों के लिए प्रसिद्ध काशी में इन दिनों मिठाइए की दुकानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। लोग अपने सगे-सम्बन्धियों को देने के लिए मिठाइयां खरीद रहे हैं। ऐसे में शहर की मशहूर दुकानों पर स्पेशल मिठाइयों की धूम है। दीपावली पर बनने वाली खास मिठाइयों को लेकर खरीददारों में काफी उत्साह है। लोग काशी की खास मिठाइयों जिनमे काजू का भरपूर इस्तेमाल होता है उन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष खास बनारसी पान की मिठाई की धूम है।

IMAGE CREDIT: patrika.com

काजू की लेयर से तैयार हुआ है पान

चेतगंज स्थित राजेश स्वीट के ओनर मयंक यादव ने बताया कि हमारी दुकान पर दीपावली पर कई सारे आइटम स्पेशल बनाए जाते हैं। इनमे से इस वर्ष खास है बनारसी पान। इस पान को काजू की लेयर से तैयार किया गया है। इसमें काजू की लेयर को पान का स्वरूप दिया गया है और इसके अंदर बनारसी मीठे पान में डाले जाना वाला मसाला डाला गया है जिसे खाने के बाद आप को बनारसी पान का एहसास होगा।

IMAGE CREDIT: patrika.com

1100 रुपए किलो है ये पान

मयंक ने बताया कि हमारे यहां 500 से लेकर 2000 रुपए किलो तक की मिठाई है। साथ ही हमने दीपावली को देखते हुए गिफ्ट हैम्पर भी रखे हैं, जिनमे ड्राई फ्रूट्स और बच्चों के लिए अलग से विशेष हैम्पर तैयार करवाए गए हैं। इनकी कीमत भी 500 से 2500 तक है। इस बार जो स्पेशल मिठाई बनाई गई है उसकी कीमत 1100 रुपए प्रति किलो है।

IMAGE CREDIT: patrika.com

वाकई शानदार है बनारसी पान

मिठाई शॉप पर मिठाई खरीद रही महिला गरिमा ने बताया कि मिठाई लेने आई थी जिसमें बनारसी पान इसबार का स्पेशल है जिसे खाकर बनारस के मीठे पान का स्वाद आ रहा है। ऐसे लग रहा है कि ये कोई मिठाई नहीं बल्कि पान ही है। इसकी हर बाइट में पान के मसाले का स्वाद आ रहा है।

Story Loader