5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साड़ी कारोबारी के दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

वाराणसी में साड़ी की गद्दी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि इसकी जद में आकर लाखों की बनारसी साड़ी जलकर खाक हो गयी। फायर सर्विस की चार गाड़ियों ने 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इसपर काबू पाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi

साड़ी कारोबारी के दुकान में लगी आग, लाखों का माल जलकर खाक, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

वाराणसी। आदमपुर थानाक्षेत्र के छित्तनपुरा इलाके में शनिवार की सुबह साड़ी की गद्दी (दुकान) में आग लगने से हड़कंप मच गया। संकरी गली में मौजूद इस गद्दी में आग ने देखते ही देखते लाखों का माल जलाकर खाक कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर सर्विस के 4 फायर टेंडर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बता दें कि इसी गद्दी के ऊपरी तल पर परिवार भी रहता है जिसे समय रहते स्थानीय लोगों ने बाहर निकाल लिया था।


पड़ोसियों ने बचाई घर वालों की जान

जानकारी के अनुसार छित्तनपुरा के रहने वाले नेयाज अहमद का चार मंजिला मकान है। मकान के ग्राउंड और पहले फ्लोर पर बनारसी साड़ी की गद्दी है, जिसमे शनिवार सुबह 5 बजे आग लग गयी। धुआं होने पर जब घर वालों ने बचाने की गुहार लगायी तो मोहल्ले वालों ने सभी की जान बचाई और फायर ब्रिगेड, पुलिस को सूचित किया। फायर सर्विस की 4 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया।


लाखों की बनारसी साड़ी जलकर खाक

नेयाज अहमद ने बताया कि बनारसी साड़ी का लाखों का माला ग्राउंड और प्रथम तल पर डंप था जो आज सुबह शार्ट सर्किट से लगी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं पुलिस के अनुसार फायर सर्विस के अधिकारी आग लगने के कारणों का पता लगा रहे हैं। मालिक के अनुसार प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।