16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असलहे के बल पर वीडीएकर्मी ने साथियों के साथ मिलकर किया गैंगरेप

लंका क्षेत्र से अपहरण कर ले गए थे कैंट एरिया में, पुलिस कर रही आरोप की जांच

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vikas Verma

Mar 21, 2016

gang rape

gang rape

वाराणसी. सरकारी आवास दिलाने के बहाने असलहे की नोंक पर वीडीएकर्मी द्वारा अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। दो थाने के बीच चक्कर काट रही पीडि़त महिला की तहरीर लंका पुलिस ने देर रात काफी ना-नुकुर के बाद ली।
कैंट थाना क्षेत्र के पहडिय़ा इलाके की रहने वाली तीस वर्षीय पीडि़त महिला ने पुलिस को बताया कि वीडीए के एक अधिकारी नागेश्वर सेठ निवासी शिवपुर काफी दिनों से एक सरकारी आवास दिलाने का भरोसा दिला रहे थे। रविवार की शाम उन्होंने लंका क्षेत्र में महिला को बुलाया। संकट मोचन मंदिर के पास महिला वीडीएकर्मी द्वारा बताए स्थान पर पहुंची। महिला का आरोप है कि वीडीएकर्मी अपने चार अन्य साथियों के साथ चार पहिया वाहन से मौजूद था। महिला के वहां पहुंचते ही नागेश्वर व उसके साथी सौरभ गिरी, मनोज यादव, दिनेश यादव व शुभम यादव ने असलहे के बल उसे जबरन कार में बैठा लिया और कैंट थाना क्षेत्र स्थित एक मंदिर के समीप कमरे में जबरन ले गए। रात भर सामूहिक दुष्कर्म के बाद सोमवार सुबह उसे छोड़ा। पीडि़ता सुबह से तहरीर लेकर कैंट व लंका थाने के बीच चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस उसे टरकाती रही। देर रात मामला सार्वजनिक होने पर लंका पुलिस ने दबाव में आकर तहरीर ली।