1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वाराणसी के घाटों पर 27 नवंबर को जगमग होंगे दीप, गंगा समितियों ने देव दीपावली पर लिया अंतिम फैसला

काशी के 84 घाटों पर दीपोत्सव मानने वाली गंगा समितियां पंचांग के अनुसार 27 नवंबर को उदया तिथि में देव दीपावली मनाएंगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Ganga committees will celebrate dev diwali at 27 November in varanasi

27 नंवबर को काशी में देव दिवाली मनाई जाएगी।

Dev Deepawali 2023: वाराणसी के देव दीपावली में शामिल होने के लिए न केवल काशी बल्कि देश दुनिया के कोने-कोने से लोग आते हैं। लेकिन, इस बार देव दीपावली की तिथि को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी। इसी को लेकर आज गंगा आरती की समितियां और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति की बैठक हुई। इसमें 27 नवंबर को देव दिपावली मनाने का फैसला लिया गया।

जबकि, काशी विद्वत परिषद ने देव दीपावली मनाने की तिथि का ऐलान 26 नवंबर को किया है। वहीं, काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली कराने की जिम्मेदारी उठाने वाली तमाम गंगा आरती की समितियां और केंद्रीय देव दीपावली महासमिति ने बैठक करके 27 नवंबर को देव दीपावली मनाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें: पर्यटकों की खास पसंद बना अयोध्या और बनारस, विदेशी को लुभाने में आगे है ताज
उदया तिथि में मनाई जाएगी देव दिपावली
इन समितियों का कहना था कि उदया तिथि के अनुसार 27 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। देव दीपावली पर काशी विद्वत परिषद के निर्णय को समितियों ने खारिज कर दिया था और पुरानी परंपराओं का हवाला देते हुए कार्तिक पूर्णिमा की उदया तिथि में देव दीवापली मनाने का निर्णय किया है। इससे प्रशासन को भी अवगत कराया गया था। इसी पर आज बैठक में 27 नवंबर को देव दिपावली मनाने का मोहर लगी है।

Story Loader