
Ganga Flood
Ganga Flood : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातर हो रही बारिश और गंगा की सहायक नदियों में उफान एक बाद वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। वहीं मंगलवार से कानपुर गंगा बैराज से पानी न छोड़े जाने के बाद कुछ घंटों तक स्थिर रहने के बाद गंगा का जलस्तर 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से घट रहा है। केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार वाराणसी में गंगा का जलस्तर रात 8 बजे 65.30 था।
लगातार घाट रहा पानी
केंद्रीय जल आयोग के वाराणसी कार्यालय के अनुसार गंगा में मंगलवार शाम 7 बजे से फॉलिंग रिकार्ड की जा रही है। गंगा के जलस्तर में लगातार 1 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से जलस्तर कम हो रहा है। ऐसे में जहां तटवर्तियों को कुछ राहत मिली है। वहीं नाविक समाज भी गंगा के जलस्तर के नीचे जाने पर नौका संचालन को लेकर आस लगाए बैठा है।
फिर बढ़ेगा पानी
जानकारों की मानें तो गंगा का पानी जून से सितम्बर तक बढ़ता और घटता रहता है। ऐसे में यह जल घटाव क्षणिक भी हो सकता है। वाराणसी में गंगा का वार्निंग लेवल 70.262 मीटर और डेंजर लेवल 71.262 मीटर है।
Published on:
26 Jul 2023 08:52 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
