
पत्रिका न्यूज नेटवर्क, वाराणसी. पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गंगा और घाघरा नदी उफान पर है और यहां बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ का पानी गांवों में प्रवेश कर गया है। गाजीपुर और बलिया में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबबि प्रयागराज, मिर्जापुर और वाराणसी यह डेंजर लेबल के बिल्कुल करीब है।
शाम पांच बजे तक गाजीपुर में गंगा का जलस्तर 63.83और बलिया में 59.28 मीटर पहुंच गया जबकि प्रयागराज में 83.94, मिर्जापुर में 71 व वाराणसी में 71.1 मीटर दर्ज किया गया। बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में भी प्रवेश कर गया है। गंगा की सहायक नदियां भी उफान पर हैं, जिससे उनके तटवर्तियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वाराणसी में गंगा घाटों का संपर्क आपस में टूट गया है ओर वरुणा के तट पर बसे मुहल्लों में पानी प्रवेश कर गया है।
बलिया गाजीपुर मार्ग पर आवागमन ठप हो चुका है। चंदौली में बलुआ गंगा घाट पारकर पानी बाजार तक पहुंच गया है। हालांकि घाघरा स्थिर है, लेकिन आजमगढ़ और मऊ में कटान तेज हो गया हैँ। बाढ़ के हालात देखते हुए बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है और जिला प्रशासन की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुचाना शुरू कर दिया है।
Published on:
08 Aug 2021 09:37 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
