
Ganga Yatra
वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में मंगलवार को गंगा यात्रा पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। बलिया से चल कर गाजीपुर होते हुए यात्रा बनारस पहुंची है। यहां से २९ जनवरी को रवाना होगी। गंगा यात्रा को देखते हुए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यात्रा में केन्द्रीय मंत्री डा.महेन्द्र नाथ पांडेय, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभ आदि वरिष्ठ नेता शामिल थे।
यह भी पढ़े:-नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया क्यों महत्वपूर्ण है गंगा यात्रा
गाजीपुर से होते हुए गंगा यात्रा रजवाड़ी के रास्ते बनारस पहुंची है। यहां पर सैकड़ों की संख्या कार्यकर्ता ने यात्रा का स्वागत किया। गंगा यात्रा में शामिल लोगो पर फूल-माला फेंके गये। रजवाड़ी पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने प्रतीकात्मक गंगा आरती भी की। यात्रा में बाइक सवार कार्यकर्ता भी चल रहे थे, जिनकी टीशर्ट पर स्वच्छ गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करने के स्लोगन लिखे थे। विभिन्न रास्तों से होते हुए गंगा यात्रा राजघाट पहुंची।
यह भी पढ़े:-मोहन भागवत CAA का विरोध व समर्थन की लेंगे जानकारी, बनारस में दो दिवसीय दौरा आज से
यात्रा का मुख्य उद्देश्य निर्मल गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करना
यात्रा का मुख्य उद्देश्य निर्मल गंगा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। गंगा सिर्फ लोगों के पास ही नहीं धूलती है। अर्थव्यवस्था मजबूत करने का भी बड़ा साधन बन सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि गंगा आस्था ही नहीं अर्थव्यवस्था भी है। गंगा के तटवर्ती गांव में जीरो बजट पर खेती करने के लिए लोगों को प्रोत्साहन किया जा रहा है। गंगा के दोनों तट में १०० प्रतिशत आर्गेनिक खेती के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया गया है। बनारस से हल्दिया जलमार्ग को अधिक से अधिक उपयोग, सघन वृक्षारोपण, नौकायन, क्रूज, ईको टूरिज्म, वाटर स्पोट्र्स आदि पर विशेष जोर दिया गया।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र आज पहुंचेगी गंगा यात्रा, भव्य स्वागत की तैयारी
Updated on:
28 Jan 2020 06:25 pm
Published on:
28 Jan 2020 06:25 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
