वाराणसी

Gyanvapi Survey Live: गुंबद, तहखाने और श्रंगार गौरी स्‍थल की जांच के साथ पांचवें दिन का सर्वे समाप्त

Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी सर्वे का आज 5वां दिन है। सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू हो गया है। दोपहर में नमाज के वक्त सर्वे का काम रोका जाएगा, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

2 min read
Aug 08, 2023
Gyanvapi ASI Survey

Gyanvapi ASI Survey Live: ज्ञानवापी परिसर का सर्वे चल रहा है। हिंदू पक्ष का दावा है कि पश्चिमी दीवार की जांच से सच सामने आएगा। यह हिस्सा व्यास तहखाने से जुड़ा है। मां शृंगार गौरी मंदिर तक जाने और निकलने का रास्ता भी इसी तरफ से था। सर्वे में तमाम साक्ष्य मिलेंगे। इसीलिए पश्चिमी दीवार व उसके आसपास के क्षेत्र में सर्वे आगे बढ़ाया जा रहा है। एएसआई टीम ने सोमवार को ज्ञानवापी परिसर में पश्चिमी दीवार का सर्वे किया। मिट्टी के नमूने भी लिए। इसके जरिये भवन निर्माण की अवधि, उम्र आदि की जानकारी हासिल की जाएगी।

5ः30 PM; पांचवें दिन का सर्वे समाप्त, इन जगहों पर हो चुका काम

हिन्दू पक्ष के अधिवक्ताओं के अनुसार ASI टीम ने मंगलवार को ज्ञानवापी के गुंबद, तहखाने, श्रृंगार गौरी स्थल के साथ ज्ञानवापी के उत्तरी और दक्षिणी छोर पर सर्वे का कार्य किया। इससे पहले लंच के बाद व्यास जी के तहखाने और गुंबदों की जांच के साथ सर्वे शुरू किया गया था।

2ः30 PM; लंच के बाद फिर शुरू किया गया सर्वे, सीढ़ियों के नीचे 2 कलश मिलने का दावा

ज्ञानवापी परिसर में चल रहा एएसआई सर्वे लंच के लिए रोका गया था। हालांकि ढाई बजे से यह फिर शुरू कर दिया गया है। लंच के बाद एएसआई की टीम ने व्यास जी तहखाने और गुंबदों का सर्वे शुरू किया है। इससे पहले एएसआई टीम ने ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे किया था। इस दौरान सीढ़ियों के नीचे 2 कलश मिलने का दावा किया जा रहा है।

01:15 PM, कड़ी सुरक्षा के बीच सर्वे जारी

ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वे जारी है। एएसआई की टीम मंगलवार को ज्ञानवापी के गुंबदों पर चढ़कर सर्वे कर रही है,जिसे देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है। सर्वे को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

12:15 PM, सीढ़ियों के नीचे दो कलश मिलने का दावा

ज्ञानवापी का सर्वे मंगलवारी को जारी है। एएसआई की टीम बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है। हिंदू पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्रिपाठी ने दावा किया है कि सोमवार को भी गुंबद के अलग-अलग हिस्से की जांच हुई है, जिसमें दो सीढ़ियां मिली हैं। दो कलश रखे गए हैं। गुंबद की थ्रीडी इमेजिंग और मैपिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल नक्शे में फोटोग्राफ को शामिल किया जा रहा है। इसके साथ ही मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो हिस्सा टूटकर गिरा है, उसे सर्वे में शामिल किया गया है।

11:00 AM, तहखाने का किया जा रहा सर्वेक्षण
एएसआई आज ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण जारी रखेगी, हिंदू पक्ष के वकील सुधीर त्रिपाठी के मुताबिक सर्वेक्षण आज सुबह 8 बजे शुरू होगा. ऐसा लगता है कि गुंबद का सर्वेक्षण पूरा हो गया है।तहखाना का भी सर्वेक्षण किया जा रहा है। मलबा हटाए बिना फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी संभव नहीं है।

10:00 AM, हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहितः रेखा
ASI द्वारा ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के वैज्ञानिक सर्वेक्षण पर हिंदू पक्ष की याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि आज 'तहखाना' खुल सकता है। हम सर्वेक्षण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। सुबह उठना और ड्यूटी पर जाना हमारी दिनचर्या बन गई है। हमारा काम निगरानी करना है। सर्वे सुबह 8 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा।

07:31 AM, कुछ ही देर में शुरू होगा ज्ञानवापी का सर्वे
वाराणसी में ज्ञानवापी परिसर का सर्वे मंगलवार को भी जारी रहेगा। सुबह आठ बजे से सर्वे शुरू होगा। दोपहर में लंच ब्रेक होगा। नमाज के वक्त भी सर्वे का काम रोका जाएगा, फिर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मंगलवार की शाम पांच बजे तक सर्वे चलना है।

Updated on:
08 Aug 2023 07:20 pm
Published on:
08 Aug 2023 08:23 am
Also Read
View All

अगली खबर