11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद चंदौली के जवान चंदन की अप्रैल में होनी थी शादी, देखें तस्वीरें

जम्मू कश्मीर में घायल हुआ चंदौली का जवान चंदन राय, फरवरी में होना था तिलकोत्सव, अप्रैल में तय थी शादी।

2 min read
Google source verification
Martyr Chandan Rai Martyred

चंदौली. जम्मू कश्मीर में भारतीय सीमा पर पाकिस्तान की तरफ से की जा रही फायरिंग में उत्तर प्रदेश के चंदौली का भी एक जवान शहीद हो गया है।

Martyr Chandan Rai Martyred

चंदौली जिले के नदेसर गांव का रहने वाले चन्दन राय इन्डियन आर्मी के सिग्नल कोर में रेडियो आपरेटर के पद पर पूंछ के मेंडर में तैनात थे।

Martyr Chandan Rai Martyred

चन्दन राय शनिवार की शाम पाकिस्तान की तरफ किये गए मोर्टार के हमले में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद शहीद हो गए थे। चन्दन राय के शहीद होने की सूचना उनके साथी ने फोन पर चंदन के परिजनों को दी।

Martyr Chandan Rai Martyred

सूचना मिलते ही पुरे परिवार में कोहराम मच गया। 2011 में सेना में भर्ती हुए चन्दन राय की शादी इसी साल अप्रिल में होनी थी।

Martyr Chandan Rai Martyred

फरवरी में इनका तिलक समारोह था जिसके लिए 15 फ़रवरी को चन्दन छुट्टी आने वाले थे। चन्दन के शहीद होने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशाशन के लोग भी गाव पहुच गए।

Martyr Chandan Rai Martyred

उधर शहीद के परिजनों और गाव वालो से सरकार और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी और निर्णायक कार्यवाई की मांग करते हुए चन्दन के भाई को नौकरी देने की अपील की है।

Martyr Chandan Rai Martyred

चन्दन राय की शहादत की खबर के बाद प्रशासन के लोग भी उनके पैतृक निवास पहुंचे।

Martyr Chandan Rai Martyred

उनके घर पहुंचने वालों का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा।

Martyr Chandan Rai Martyred

शहादत की खबर सुनने के बाद घर की महिलाएं सबसे ज्यादा सदमे और दुख में रहीं।