29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने दीवार गिराने पर बवाल, कई घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Varanasi News: काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने बुधवार रात एक जबरदस्त विवाद हुआ। इसमें दबंगों ने फूलमंडी की दीवार को तोड़ डाला। यह विवाद तकरीबन पांच घंटे तक चला।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 7 Nov 2024, 6:35 PM IST

chaos in front of kashi vishwanath temple

Varanasi News: इसके दौरान कई अन्य निर्माणों को भी गिराने का आरोप हिंदू सेवा सदन अस्पताल के कर्मचारियों पर लगाया गया। इस घटनाक्रम से न केवल मंडी संचालक, बल्कि किसान भी गुस्से में आ गए और उन्होंने अपना विरोध जताना शुरू कर दिया।

माहौल बिगड़ा तो बुलानी पड़ी पुलिस

वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के सामने बुधवार रात एक जबरदस्त विवाद के बाद पुलिस को मौके पर आकर मामला संभालना पड़ा। मामला बढ़ने पर पुलिस को बुलाकर काम रुकवाना पड़ा। घटना के दौरान कुछ वकील भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दीवार गिराने पर विरोध जताना शुरू कर दिया। वकीलों ने अस्पताल संचालकों पर चौक थाने में कब्जे का आरोप लगाया और पुलिस से मामला दर्ज करने की मांग की। लगभग पूरी रात यह हंगामा चलता रहा, और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

यह भी पढ़ें: राजा भैया पर शिकंजा कसने वाले आईपीएस जसबीर सिंह सेवामुक्त, अपनी अलहदा कार्यप्रणाली के चलते हुए थे सस्पेंड

पांच घंटे तक रही गहमा-गहमी

मंडी प्रबंधन ने अस्पताल संचालक के खिलाफ अपनी स्थिति को मजबूत करने के लिए कोर्ट से स्टे ऑर्डर लिया, जिसमें यह दावा किया गया कि अस्पताल संचालक द्वारा दीवार तोड़ने और कब्जा करने की कोशिशें अवैध हैं। मंडी प्रबंधन ने यह भी बताया कि उनके पास साल 2046 तक का लीज है। इसके बाद, चौक पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामला सुलझाने की कोशिश की, और किसानों तथा किराएदारों ने इस पर कार्रवाई की मांग की ताकि कब्जे की कोशिशों को रोका जा सके। इस घटना से इलाके में गहमा-गहमी और विरोध का माहौल बन गया। यह विवाद तकरीबन पांच घंटे तक चला।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग