2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Holi-2023 : काशी में बह रही है फगुआ बयार, होली की मस्ती में डूबे बनारसी

वाराणसी में होली पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने किए हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi Holi 2023

Varanasi Holi 2023

सुबह से हो रही हल्की बारिश के बीच बनारस में फगुआ बयार बह रही है। बारिश के रुकने के बाद काशी के ज्यादातर इलाकों में होलियारे होली बरात लेकर घूम रहे हैं और जमकर रंग खेल रहे हैं। इस दौरान ढोल-ताशे की थाप पर युवक मस्ती में डूबे दिखाई दे रहे हैं। काशी की सड़कों, गलियों और मोहल्लों से लेकर गंगा घाट तक जमकर होली खेली जा रही है। काशी में होली के रंग में विदेशी सैलानी भी सराबोर दिखे।


गोदौलिया चौराहे पर उमड़े होलियारे
काशी के प्रसिद्द गोदौलिया चौराहे पर इस वर्ष प्रयागराज जैसा माहौल दिखा। सुबह से ही यहां बज रहे डीजे की धुन पर युवक होली की मस्ती में डूबे नजर आए। गोदौलिया चौराहे पर चारों तरफ बस रंग में रंगे लोग एक-दूसरे के गले लग होली की बधाई देते दिखे। वहीं, विदेशी सैलानी भी रंग में सराबोर होकर गानों पर थिरकते नजर आए।


गंगा किनारे होली का माहौल
काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट और अस्सी घाट पर आज भी होली का खुमार चढ़ा हुआ दिखाई दे रहा है। यहां विदेशी सैलानी जमकर होली की मस्ती कर रहे हैं। खासकर अस्सीघाट पर युवा पर जमकर होली खेलते नजर आ रहे हैं।


कालोनियों में महिलाओं ने खेली होली
रंगों में इस कदर लोगों का चेहरा और शरीर सराबोर है कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है। कालोनियों में भी रंग पर्व का उल्लास लोगों पर खूब चढ़ा हैं।घरों और पाश कालोनियों में महिलाएं भी अपने ग्रुप में जमकर होली खेल रही हैं ।

Story Loader