11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक की नरेन्द्र मोदी को उखाड़ फेंकने की ललकार

कांग्रेसियों ने किया जेल में सम्मान, जानिए क्या कहा पिंडरा विधायक ने

2 min read
Google source verification

image

Devesh Singh

Mar 11, 2016

Congress leader

Congress leader

वाराणसी. पिण्डरा विधायक अजय राय ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने षडयंत्र के तहत उन्हें फंसाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनादेश का सिंकदर बन कर काशी आये और गंगा की लड़ाई लडऩे वाले उनके जैसे गंगा पुत्रों को बंदी बना दिया। काशी की जनता सब देख रही है और वही अपने सांसद को जवाब देगी।
यह बात अन्याय प्रतिकार यात्रा के बाद फतेहगढ़ जेल में रासुका के तहत बंद पिंडरा विधायक अजय राय ने शुक्रवार को कही। जेल में वाराणसी से गये कांग्रेसी नेताओं ने विधायक को सम्मानित किया और इसी दौरान विधायक ने कांग्रेसी नेताओं से खुल कर अपनी बात बतायी। पिंडरा विधायक ने कहा कि उन्हें प्रताडऩा का दु:ख नहीं है। कष्ट इस बात का है कि वह काशी की जनता से दूर है और अपनी जनता की सेवा नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेसी विधायक अजय राय ने कहा कि काशी की जनता ने जो प्रेम व स्नेह दिया है वह कभी भूल नहीं सकता हूं। केन्द्र व प्रदेश सरकार का अन्याय अधिक दिन तक नहीं चलेगा और अधिक दिनों तक उन्हें जेल के सींखचों के पीछे नहीं रख पायेंगे। जेल से आने के बाद उन्हें व काशी की जनता को मिल कर खुब काम करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी के ताने-बाने की बखिया उधेडऩे में लगे हुए है। काशी की जनता सांसद नरेन्द्र मोदी को समझ चुकी है वह सिर्फ कहते है और करते कुछ नहीं है। नरेन्द्र मोदी को चुनाव जीते हुए दो साल होने जा रहा है और आज भी काशी की जनता समस्याओं से कराह रही है और जनता के लिए कोई काम नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि काशी की जनता ऐसे सांसद व प्रधानमंत्री को जड़ से उखाड़ फेंके।
कांग्रेसियों ने किया सम्मान
एक निजी डॉट काम ने पिंडरा विधायक अजय राय को बेस्ट विधायक का सम्मान दिया है और कांग्रेसियों ने जेल में जाकर विधायक को सम्मानित किया। कांग्रेसी नेता शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पार्टी के सारे लोग विधायक के साथ है और उनको न्याय मिलने तक हम लोगों की लड़ाई जारी रहेगी। सम्मान करने वालों में प्रजानाथ शर्मा, बैजनाथ सिंह, सतीश चौबे, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, खंझाटी, मुन्नू, मुन्ना अग्रहरि विद्यापीठ के पूर्व महामंत्री विकास सिंह सहित पांच दर्जन कांग्रेसी नेता शामिल थे।

ये भी पढ़ें

image