2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गार्ड की बंदूक साफ करते समय चली गोली, पति-पत्नी घायल

कई अन्य लोगों का भी लगा छर्रा, पटेल धर्मशाला के पास हुई घटना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Nov 2018, 12:19 PM IST

Injured

Injured

वाराणसी. चेतगंज थाना क्षेत्र के पटेल धर्मशाला के पास गार्ड द्वारा बंदूक साफ करते समय चली गोली से पति व पत्नी समेत कई लोग घायल हो गये। घायल में वहां से गुजर रहे पति व पत्नी समेत कई शामिल है। पुलिस ने पति व पत्नी को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनकी स्थिति सामान्य बतायी जा रही है। जेएचवी मॉल में हुई गोलाबारी के दूसरे दिन गोली चलने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गयी थी।
यह भी पढ़े:-पूर्व सपा सांसद के JHV मॉल में मेटल डिटेक्टर होने के बाद असलहा लेकर घुसे बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत

पटेल धर्मशाला के पास एक बैटरी की दुकान थी। दुकादार ने दूसरे व्यक्ति को दुकान बेच दी थी। दुकान के नये मालिक ने विवादों को देखते हुए वहां पर सुरक्षा के लिए श्याम बहादुर यादव नाम के गार्ड को तैनात किया था। गुरुवार की सुबह श्याम बहादुर अपनी लोडेड बंदूक का गार्ड साफ कर रहा था कि इसी दौरान गोली चल गयी। गोली का छर्रा वहां से गुजर रहते पति व पत्नी को लग गया। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी। मौक पर पहुंची पुलिस ने पति व पत्नी को मलदहिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पति व पत्नी के साथ उनका छोटा बेटा भी था। संजोग अच्छा था कि बच्चे को किसी प्रकार से नुकसान नहीं पहुंचा है। अस्पताल में घायल अशोक कुमार राय व उनकी पत्नी मधु राय निवासी बड़ी पटिया थाना भेलूपुर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां पर चौबेपुर गये थे और वही से घर की तरफ जा रहे थे तेलियाबाग पहुंचने पर अचानक गोली चल जाती है जिसका छर्रा पति व पत्नी को लग जाता है। अशोक राय के पैर व पीठ में छर्रा लगा है जबकि उनकी पत्नी मधु गाल पर छर्रा लगने से घायल हुई है। पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है।
यह भी पढ़े:-पटेलों का गढ़ वाली सीट की कहानी, जब फूलन देवी के बाद कोई नेता दोबारा नहीं जीत सका चुनाव

स्थानीय लोगों का दावा कई अन्य को भी लगा छर्रा
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि छर्रा कई अन्य लोगों का भी लगा था, लेकिन चोट हल्की थी इसलिए वह लोग चले गये। स्थानीय लोगों के अनुसार जब गोली चली थी तो वहां पर भीड़ थी। घटना के सïमय गुजर रहे दो रिक्शा चालक व एक स्कूटी सवार को भी छर्रा लगा था लेकिन चोट हल्की थी इसलिए वह लोग बिना रुके हुए वहां से चले गये।
यह भी पढ़े:-कमिश्रर, डीएम व एसएसपी को हटवाना पड़ रहा शहर का अतिक्रमण, जिम्मेदार थानेदारों पर नहीं हुई कार्रवाई

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश