
IIT BHU के छात्रों ने एक बार फिर से धरने पर बैठ गए हैं। छात्रा से हुई छेड़खानी और अभद्रता के मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। इस निंदनीय घटना को पांच दिन हो चुके हैं। CCTV कैमरों की फुटेज, सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से पड़ताल कर रही पुलिस अभी तक आरोपियों को चिह्नित भी नहीं कर पाई है। छात्रों के अंदर इस बात को लेकर आक्रोश भरा हुआ है।
क्या है मामला?
दरअसल, स्टूडेंट्स का कहना है कि 1 नवबंर को अब तक का सबसे बड़ा हीनियस क्राइम हुआ है। रात करीब दो बजे IIT के छात्र और छात्रा कहीं जा रहे थे। इतने में बाहर से आए कुछ मनचलों ने उन्हें रोका। इसके बाद लड़की और लड़के को अलग- अलग किया। फिर लड़की के साथ छेड़छाड़ की। लड़की के पकड़े उतरवाए और उसका वीडियो बनाने लगे। इसी घटना के विरोध में स्टूडेंट्स सड़क पर उतर आए।
ये हैं छात्रों की 10 मांगे
आरोपियों के गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई के अलावा छात्रों की ये 10 मांगे हैं।
1. BHU परिसर में छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
2. परिसर में महिलाओं से दुर्व्यवहार के दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो।
3. परिसर में प्रत्येक स्थान पर CCTV और प्रकाश व्यवस्था पर्याप्त हो।
4. चारदीवारी के विषय पर जिला प्रशासन और विवि स्पष्टीकरण दे कि बाउंड्री नहीं बनेगी।
5. चारदीवारी की घोषणा पर जिला प्रशासन माफी मांगे।
6. IIT को BHU के प्रशासनिक नियंत्रण में लाया जाए।
7. रात्रि दस बजे के बाद बाहरियों का प्रवेश सीमित हो। अस्पताल से आगे बिना कारण न जाने पाएं।
8. महिला सुरक्षा के लिए एक अलग महिला सुरक्षाधिकारी प्राक्टोरियल बोर्ड 24 घंटे उपलब्ध रहे।
9. महिला विषयक समिति को सक्रिय करें और यह स्वतः संज्ञान लेकर भी मामलों को सॉल्व करें।
10. परिसर के आसपास शराब जैसी नशीली चीजों की बिक्री पर रोक लगे।
Updated on:
08 Nov 2023 12:12 pm
Published on:
08 Nov 2023 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
