7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वनाथ मंदिर में महिला श्रद्धालु होंगी खास, इस दिन मिलेगी वीआईपी दर्शन की सुविधा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में महिलाओं को वीआईपी दर्शन प्राप्त होंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा। गेट नंबर 4B से महिलाएं बाबा के दर्शन करने के लिए जा सकती हैं...

less than 1 minute read
Google source verification

File photo

वाराणसी: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। इस दिन महिलाओं को मंदिर में वीआईपी दर्शन प्राप्त होंगे। इसके लिए उन्हें किसी प्रकार का कोई शुल्क भी नहीं देना होगा। इसको लेकर मंदिर प्रशासन ने निर्देश जारी किए हैं।

गेट नंबर 4B से होगी एंट्री

8 मार्च को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह दिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन महिलाओं के लिए वीआईपी दर्शन की व्यवस्था की है। महिलाएं गेट नंबर 4B से होते हुए सीधे बाबा विश्वनाथ के दर्शन करेंगी। मंदिर प्रशासन ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश जारी कर दिए हैं।

नहीं लगेगा किसी प्रकार का शुल्क

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि यह व्यवस्था देशभर से पहुंचने वालीं महिला श्रद्धालुओं के लिए की गई है। इसके साथ ही काशी की महिलाओं को भी यह सुविधा मिलेगी। यदि महिला के गोद में छोटे बच्चे हैं, तो उन्हें प्राथमिकता के तौर पर दर्शन कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सुगम दर्शन की व्यवस्था के लिए किसी प्रकार का टिकट या शुल्क नहीं लगेगा।

काशीवासी अपने निर्धारित समय पर कर सकेंगे दर्शन

विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक दिन श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश के लिए काशी वासियों को सुबह 4 से 5 और शाम 4 से 5 तक का समय निर्धारित है। यह समय काशी वासियों के लिए आरक्षित रहेगा और अपने समय पर काशीवासी बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पूरे दिन मंदिर के खुलने और मंदिर के बंद होने तक के बीच के समय में महिलाएं कभी भी आकर बाबा विश्वनाथ के सुगम दर्शन कर सकती हैं।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग