1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘जनता कर्फ़्यू’ से पहले ही बनारस में दिखा पीएम मोदी की अपील का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

हर नागरिक कोरोना वायरस से इस लड़ाई में विशेष रूप से 14 घण्टे का समय देश को देगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 20 Mar 2020, 3:09 PM IST

'जनता कर्फ़्यू' से पहले ही बनारस में दिखा पीएम मोदी की अपील का असर, सड़कों पर पसरा सन्नाटा

वाराणसी. पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने संबोधन में देश की जनता से अपील की थी कि हर नागरिक कोरोना वायरस से इस लड़ाई में विशेष रूप से 14 घण्टे का समय देश को देगा। उन्होंने कहा था कि आगामी 22 मार्च यानी रविवार को हर कोई अपने घर से बाहर न निकले सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक तो घर में रहकर खुद और अपने परिवार को आईशोलेट करे ताकि देश में फैल रहे इस गम्भीर वायरस का चक्र टूटे और हम इसके बुरे प्रभाव से बच सके, लेकिन ऐसा लगता है कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र की जनता से जनता कर्फ्यू के पहले ही पीएम की अपील को सर माथे पर ले लिया है।

पत्रिका ने कोरोना वायरस पर पीएम मोदी की अपील के बाद उनके क्षेत्र का जायजा लिया तो पता चला की तमाम उन इलाकों में लोग दिख ही नहीं रहे हैं जहां घण्टों जाम लगा रहता था। काफी हद तक बनारस की जनता ने खुद को घरों इन आईशोलेट सा कर लिया है ताकि इस महामारी से आम जनमानस को बचाया जा सके।

शुक्रवार को शहर के कई व्यस्ततम इलाकों की पड़ताल की गई तो दिखा की वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से लंका की तरफ जाने वाले रास्ते पर महज दो चार लोग ही दिखे जो किसी विशेष स्थिति में घर से निकले थे। वहीं शहर का सबसे भीड़-भाड़ इलाकों में कहा जाने वाला सिगरा बाजार भी लोगों से महरूम है। इतना ही नहीं जिस चौका घाट इलाके को पार करने में आम दिनों में घण्टों लग जाते थे वहां भी आदमी की भेंट नहीं हुई।

यही हाल विश्वनाथ मंदिर और घाटों के इलाकों का भी है। विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती तो बस एक अर्चक द्वारा की जा रही है। बेनिया, मैदागिन , लहुराबीर, लंका, अस्सी समेत सभी जगहों पर लोगों का पहुंचना न कर बराबर है। आने वाला 22 मार्च तो हर किसी के लिए विशेष है ही पर जो मौजूदा स्थिति है उससे साफ है कि प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र पूरी तरह से कोरोना वायरस को लेकर गंभीर है और इसे रोकने के लिए खुद को अभी से आईशोलेट करने की तरफ बढ़ गया है।

ये भी पढ़ें - फल बाजार पर भी कोरोना की मार, खत्म हुई 80 फीसदी दुकानदारी

चौराहों पर हो रहा अनाउसमेंट

कोरोना वायरस से लोगों के बचाव के लिए शहर के सभी चौराहों पर बनारस नगर निगम द्वारा अनाउसमेंट कराया जा रहा है। लाउडस्पीकर के माध्यम से हर 10 मिनट में एक महिला औऱ एक पुरुष की आवाज में बारी बारी से अनाउंस किया जा रहा जिसमें कोरोना वायरस के बारे में जानकारी, इस बीमारी के लक्षण, खान पान संबन्धी जानकारी, इसके असर, और बचाव संबन्धी कई उपाय बताए जा रहे हैं। ताकि हर नागरिक इस बीमारी को लेकर जागरूक हो सके। रास्ते से गुज़र रहे कई राहगीर नगर निगम के इस अभियान को सराह भी रहे है।