3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिलाड़ियों की सहूलियत को ध्यान में रखकर करें निर्माण कार्य: पुलेला गोपीचंद

वाराणसी के सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम का नए तरीके से निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च 2024 तक पूरा होने के लक्ष्य के साथ चल रहे काम का इंटरनेशनल प्लेयर और भारतीय बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद ने निरीक्षण किया

less than 1 minute read
Google source verification
International player Pullela Gopichand inspected Sigra Stadium

इंटरनेशनल प्लेयर पुलेला गोपीचंद ने किया सिगरा स्टेडियम का निरीक्षण

वाराणसी। सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम में काम तेजी से चल रहा है। इंटरनेशनल लेवल के बन रहे इस स्टेडियम की सुविधाओं और खिलाड़ियों की व्यवस्था को परखने के लिए इंटरनेशनल बैडमिंटन प्लेयर और भारतीय टीम के कोच पुलेला गोपीचंद वाराणसी पहुंचे। उनके साथ एथलेटिक्स फेडरेशन और खेल प्राधिकरण के सदस्य भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों से उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर निर्माण कार्य के जाने की बात कही। पुलेला गोपीचंद यहां बैडमिंटन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण भी देंगे।

421 करोड़ की लागत से तीन चरणों में हो रहा निर्माण

प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में खिलाडियों की सुविधा और प्रतिभाओं के निखार के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम का दोबारा से नए तरीके से निर्माण कराया जा रहा है। इसमें ओलंपिक में शामिल इंडोर गेम्स के लिए इंटरनेशनल स्तर का स्टेडियम भी तैयार किया जा रहा है। 421 करोड़ की लागत से बन रहे इस स्टेडियम को मार्च 2024 में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस स्टेडियम के कार्यों का जायजा लेने इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी पुलेला गोपीचंद वाराणसी पहुंचे थे।

स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों से की बात

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तकनीकी कीमती के अध्यक्ष वीई स्टैनली के सहित कई पदाधिकारियों के साथ वाराणसी पहुंचे पुलेला गोपीचंद ने स्टेडियम का निरीक्षण किया और कार्यदायी संस्था स्मार्ट सिटी के इंजीनियरों से हर मुद्दे पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूर्वांचल के खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात होगी।

Story Loader