
आईपीएल 2022 आरसीबी की फैन युवती का ऐलान, जब तक आरसीबी नहीं जीतती ट्राफी शादी नहीं
वाराणसी. भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों को लेकर लोगों की दीवानगी का क्या पूछना, क्रिकेट का नाम भर सुन कर लोग चर्चा में मशगूल हो जाते हैं। फिर अगर बात आईपीएल की हो तो इसे लेकर बच्चे से बुजुर्ग तक क्रिकेट के इस फटाफट संस्करण का भरपूर लुत्फ उठाते हैं। शर्त भी लगती है और सट्टा भी जम कर खेला जाता है। इस समय IPL 2022 की धूम है। ऐसे में हर क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों वाली टीम (फ्रेचाइजी) की जीत को तमाम तरह की हरकते कर रहे हैं। इस बीच एक युवती की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
इस वायरल तस्वीर में एक आरसीबी की प्रशंसक युवती जो स्टेडियम से मैच देख रही है। एक पोस्टर लिए दिखाई जा रही है। उस पोस्टर पर लिखा है कि, "वो तब तक शादी नहीं करेगी, जब तक आरसीबी ट्रॉफी नहीं जीत लेती"। फोटो को क्रिकेटर अमित शर्मा ने साझा किया है। इसमें महिला को स्टैंड में पोस्टर पकड़े और टीवी स्क्रीन पर कई बार फ्लैश करते दिखाया गया है।
अंकतालिका में 6वें स्थान पर है आरसीबी
बता दें कि वर्तमान आपीएल 2022 में आरसीबी अंकतालिका में छठवें स्थान पर है। आरसीबी ने अब तक पांच मैच खेले हैं जिसमें से तीन जीत के साथ उसके छह अंक हैं। उसका रन रेट भी +0.006 है। हालांकि यहां ये भी बता दें कि आरसीबी को अभी पिछले मैच में ही सुपर स्टार महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स से हुए मुकाबले में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा है।
Published on:
14 Apr 2022 01:18 pm

बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
