
संवेदनशील इलाकों का मुआयना करते पुलिस अफसर
वाराणसी. विवादित बयानबाजी के बाद गत शुक्रवार को जिस तरह से सूबे का माहौल बिगड़ा और कई जिलों में हिंसात्मक घटनाएं हुईं उसे लेकर वाराणसी में भी एहतियातन सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस के साथ ही स्थानीय खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। ऐसे लोगों पर पैनी निगाह रखी जा रही है जिन पर पूर्व में माहौल बिगाड़ने का आरोप रहा।
बलवाइयों की तैयार की गई सूची
शहरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रहने वाले बलवाइयों की 244 लोगों की सूची पुलिस ने तैयार की है। ये काम थानावार किया गया है। हर थाने को ऐसे लोगों पर नजर रखने को कहा गया है। इन सभी पर स्थानीय पुलिस के साथ खुफिया तंत्र निगाह रखे हैं। पुलिस प्रशासन की रणनीति के तहत किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर सबसे पहले इन चिन्हित लोगों की धरपकड़ होनी तय है।
चिन्हित मोहल्लों पर कड़ी नजर
काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम के मुताबिक थानावारा चिन्हित बलवाइयों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ऐसे इलाके जहां से पूर्व में बवाल की शुरूआत हुई उन इलाकों पर ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है। इसके तहत बजरडीहा इलाका सबसे संवेदनशील है। लिहाजा वहां फोर्स तैनात की गई है। बजरडीहा को सात भाग में बांट कर पीएसी, पुलिस, महिला पुलिस तैनात की गई है।
रेवड़ी तालाब-शिवाला में पुलिस पीएसी की तैनाती
भेलूपुर इंस्पेक्टर रमाकांत दुबे के अनुसार रेवड़ी तालाब और शिवाला इलाके में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वहां एक कंपनी पीएसी के साथ ही पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं।
Published on:
12 Jun 2022 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
