2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHU में सपा नेता ने छात्र को पीटा, जाति पूछा फिर कर दी थप्पड़ की बरसात

काशी हिंदू विश्वविद्यालय में समाजवादी पार्टी के एक छात्र नेता द्वारा एक छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने प्रोक्टोरियल विभाग को प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसके बाद आरोपी छात्र के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है...

2 min read
Google source verification
Banaras Hindu University

Banaras Hindu University

वाराणसी: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में समाजवादी पार्टी के एक छात्र नेता द्वारा एक छात्र को पीटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र ने प्रोक्टोरियल विभाग को प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसके बाद आरोपी छात्र के खिलाफ लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जिस छात्र पर आरोप लगा है वह समाजवादी छात्र सभा का इकाई अध्यक्ष है।

छात्र ने प्रोक्टोरियल विभाग को कराया अवगत

जानकारी के मुताबिक, हिंदी विभाग में पढ़ने वाले पैरास्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र प्रशांत मिश्रा ने प्रोक्टोरियल विभाग को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि बुधवार को वह पढ़ाई करने के लिए विभाग में गया हुआ था। इसी दौरान समाजवादी छात्र सभा के इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने उसे रोक लिया और इधर-उधर के कई सवाल पूछने लगा।

जान से मारने की दी धमकी

छात्र ने आरोप लगाया है कि हिमांशु यादव ने उससे उसका नाम पूछा और कोर्स पूछा और बताए जाने के बाद जब वापस हिमांशु यादव से पूछा गया कि वह किस कोर्स में है तो हिमांशु आग बबूला हो गया और उसे को थप्पड़ मारने लगा। पीड़ित छात्र ने आरोप लगाया है कि प्रशांत ने उसे मनुवादी और अन्य जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। छात्र ने बताया कि उसके साथ मारपीट होता देख उसके साथ के अन्य छात्र मौके पर पहुंचे और हिमांशु के चंगुल से उसे किसी तरह छुड़ाया। प्रोक्टोरियल विभाग को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रशांत ने कहा है की घटना विभाग के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

लंका थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

छात्र की तरफ से प्रार्थना पत्र मिलने के बाद प्रोक्टोरियल विभाग ने उसे लंका थाने के लिए अग्रेषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में प्रशांत मिश्रा की तहरीर पर हिमांशु यादव के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2) 352 351(3) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में पुलिस ने बताया है कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी छात्र की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं छात्र ने प्रोक्टोरियल विभाग से आग्रह किया है कि उसे रैगिंग से सुरक्षा और इस मामले में न्याय दिया जाए ताकि इस तरह की घटना उसके साथ दोबारा ना हो सके।