9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर की दीवारों पर पोस्टर चिपकाने वालों की खैर नहीं, नगर निगम ने कसी कमर, जुर्माना वसूलने की तैयारी

शहर की दीवारों पर बनी कलाकृतियों के ऊपर पोस्टर चिपकाने पर नगर निगम अब जुर्माना वसूलेगा। निगम ने प्रत्येक जोन के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे लोगों के ऊपर नजर रखी जाए और उनसे जुर्माना वसूला जाए...
2 min read
Google source verification
Varanasi nagar nigam

फाइल फोटो, pc-patrika

वाराणसी: स्वच्छता सर्वेक्षण में काशी को नंबर एक पर लाने के लिए नगर निगम तरह-तरह के कदम उठा रहा है। इसी कड़ी में शहर की दीवारों पर सुंदर-सुंदर कलाकृतियां भी बनाई गई हैं, लेकिन नगर निगम को कई दिनों से शिकायत मिल रही है कि इन कलाकृतियों पर लोग पोस्टर चिपका दे रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ निगम ने कार्रवाई का मन बना लिया है।

शहर में कई स्थानों पर दीवारों पर बनाई गई हैं कलाकृतियां

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता सर्वेक्षण को देखते हुए नगर निगम की तरफ से शहर को साफ और सुंदर बनाए रखने के लिए तरह-तरह के आयोजन किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में शहर की दीवारों पर विभिन्न विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा कलाकृतियां बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि इन कलाकृतियों पर लोग अलग-अलग तरह के पोस्टर चिपका रहे हैं। उन्होंने बताया है कि अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कलाकृतियों पर पोस्टर चिपकाने पर लगेगा जुर्माना

जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि नगर निगम के प्रत्येक जोन के अधिकारियों को यह निर्देशित किया गया है कि जो लोग भी इन कलाकृतियों पर पोस्टर चिपका रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उनसे भारी भरकम जुर्माना वसूलने को लेकर भी कवायद की जा रही है। इसके साथ ही जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि विज्ञापन विभाग को भी निर्देशित किया गया है कि ऐसे लोगों पर सीसीटीवी कैमरा और मैनुअल तरीके से निगरानी की जाए और उनके ऊपर जुर्माना लगाया जाए।

उन्होंने बताया कि काशी धर्म और संस्कृति की राजधानी है और यही वजह है कि यहां देश-विदेश से सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शहर की साफ सफाई की व्यवस्था को नगर निगम संभालता है और पर्यटकों के बीच शहर का नेगेटिव इंपैक्ट ना जाए, इसको लेकर समुचित साफ सफाई की व्यवस्था कराई जाती है।

पान खाकर सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर जुर्माना

श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में जगह-जगह पान या गुटखा खाकर थूकने वाले लोगों के ऊपर भी विभाग कार्रवाई कर रहा है। ऐसे लोगों को चिन्हित करके अब तक भारी भरकम जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि यह शहर आपका है और इसे साफ सुथरा बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग