4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज धूप और गर्मी पर भारी आस्था, विश्वनाथ मंदिर में उमड़ रहा जनसैलाब, मंदिर प्रशासन ने की ये व्यवस्था

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से बचाने के लिए मंदिर प्रशासन ने कई व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर में जर्मन हैंगर, कारपेट और पंखे जैसी कई सुविधाओं को लगाया गया है...

2 min read
Google source verification

File photo

वाराणसी: काशी में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है और यहां तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद यहां आस्था में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थामती नजर नहीं आ रही है। श्रद्धालुओं का उत्साह देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि गर्मी पर आस्था किस कदर हावी है।

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन को लेकर प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दौरान वीकेंड पर यह संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त बाबा के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं और घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। भीड़ और बढ़ती गर्मी को लेकर मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा का खास इंतजाम रखा है, जिससे श्रद्धालुओं को सुगमता से बाबा विश्वनाथ का दर्शन प्राप्त हो सके।

छांव के लिए जर्मन हैंगर

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को धूप से बचने के लिए जर्मन हैंगर लगाए गए हैं। दरअसल, श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पत्थरों से बनाया गया है, जिसके कारण धूप में यह पत्थर काफी गर्म हो जाते हैं और इन पर चलना भी लगभग नामुमकिन सा हो जाता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने कारपेट बिछाए हैं, ताकि श्रद्धालुओं के पैर न जलें और वे आराम से बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सकें।

पंखे की भी व्यवस्था

मंदिर प्रशासन ने इसके अलावा परिसर में ठंडी हवा के लिए पानी के फव्वारे वाले पंखे भी लगाए हैं। इन पंखों की मदद से थोड़ी देर के लिए वातावरण सुहाना हो जाता है, जिससे श्रद्धालुओं को पसीना नहीं आता और वे गर्मी से विचलित नहीं होते। लंबी-लंबी कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को ये फव्वारे काफी हद तक राहत प्रदान करते हैं। मंदिर प्रशासन ने प्रयास किया है कि इस दौरान लोगों को गर्मी के कारण परेशानी न उठानी पड़े।

किया जा रहा इलेक्ट्रॉल का वितरण

मंदिर प्रशासन ने सिर्फ छांव और ठंडी हवा की ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को लेकर भी अलग से व्यवस्था कर रखी है। बढ़ती गर्मी और लू के खतरे के मद्देनजर मंदिर प्रशासन की ओर से ठंडे पानी में इलेक्ट्रॉल मिलकर श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु डिहाइड्रेशन के शिकार ना हो पाएं। वहीं, मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु इन सुविधाओं को देखकर काफी गदगद महसूस कर रहे हैं।

क्या बोले श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने बताया कि से काशी विश्वनाथ मंदिर में जिस तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं, शायद ही किसी मंदिर में इस तरह की व्यवस्थाएं की जाती हों। उन्होंने मंदिर प्रशासन का धन्यवाद दिया है। एक तरफ जहां गर्मी अपना प्रकोप दिख रही है, वहीं से काशी विश्वनाथ मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के उत्साह को देखकर उनकी आस्था का अंदाजा लगाया जा सकता है।