
काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर
वाराणसी. सिविल जज सीनीयर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर के आदेश पर शनिवार को काशी विश्वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी परिसर स्थित मस्जिद का ताला खोल कर सर्वे किया गया। सर्वे की लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली। कुल 52 सदस्य मौजूद रहे। इसमें तीन कोर्ट कमिश्नर भी शामिल हैं। सर्वे के बाद वादी-प्रतिवादी पक्ष के वकीलों ने कुछ भी साफ-साफ बताने से किया इंकार। इस बीच हिंदू पक्ष का कहना रहा कि तहखानों के सर्वे से कल्पना से परे मिली हैं चीजें। सबका खुलासा अब 17 मई को सुनवाई के बाद कोर्ट खुद करेगी। इस बीच सर्वे रविवार को भी जारी रहेगा।
कड़ी सुरक्षा में हुआ सर्वे
ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे सुबह 8 बजे से शांतीपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश भी मौजूद रहे। कुछ देर पहले ज्ञानवापी परिसर से बाहर निकले पुलिस कमिश्नर ने बताया कि कोर्ट कमिश्नर के सर्वे की कार्रवाई सुचारू रूप से सौहार्दपूर्ण तरीक से चली। पहले दिन का सर्वे का कार्य सकुशल सम्पन्न हो गया। रविवार को भी सर्वे का कार्य जारी रहेगा। पहले दिन चार तहखानों को खोला गया और उसकी वीडियोग्राफी करवाई गई। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि ये कोर्ट कमिश्नर की कार्रवाई है। हमारा दायित्व सुरक्षा प्रदान करना है। पर्याप्त सुरक्षा प्रदान कर दी गई।
कथित तहखानों के चार दरवाज़ों को खोला गया
मिली जानकारी के अनुसार कथित तहखाने के चार दरवाजों को खोला गया। तालों में जंग लग था। चाभियां होने के बावजूद ताला तोड़ कर अंदर गई टीम। प्रशासन ने किया था तहखानों में सर्वे के लिए रोशनी का इंतज़ाम।
50 फीसद सर्वे हुआ
हिन्दू पक्ष के वकील के अनुसार करीब पचास फीसद जगह पर हुआ सर्वे का काम। सर्वे रविवार को भी जारी रहेगा। टीम के सदस्यों ने किसी भी जानकारी को नही किया साझा। कहा कोर्ट की प्रॉपर्टी है सर्वे में निकली जानकारी। सभी जानकारी 17 मई को अदालत के समक्ष रखी जाएगी।
ठीक आठ बजे 52 लोगों की मौजूदगी में सर्वे शुरू हुआ
इससे पूर्व ज्ञानवापी का सर्वे सुबह 8 बजे से शुरू हुआ। एडवोकेट कमिश्नर अजय मिश्र और वादी-प्रतिवादी पक्ष के 52 लोग परिसर के अंदर गए। सर्वे टीम में सभी के मोबाइल बाहर जमा करा दिए। प्रशासन ने ज्ञानवापी परिसर के चारों तरफ 500 मीटर तक पब्लिक की एंट्री बंद करा दी थी। एक किमी. के दायरे में 1500 से ज्यादा पुलिस-पीएसी के जवान तैनात रहे। सालों से बंद तहखानों में सर्वे करना था, इसलिए टीम बैटरी लाइट लेकर गई। इसके अलावा, ताला तोड़ने वाले, सपेरे और सफाईकर्मियों को भी बुलाया गया था।सर्वे दोपहर 12 बजे तक चला।
सबसे पहले भूतल के ग्रिल का सर्वे
टीम ने सबसे पहले भूतल पर ग्रिल के पास वीडियोग्राफी की। परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरा और लाइट की व्यवस्था की गई थी।
सुरक्षा के तहत आसपास के घरो की छत पर रूफ टॉप फोर्स
सुरक्षा को देखते हुए आसपास के घरों की छतों पर रूफ टॉप फोर्स तैनात की गई है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालु सिर्फ गेट नंबर-1 से जा रहे हैं। ज्ञानवापी के पास गेट नंबर-4 बंद है।
ये रहे मौजूद
कोर्ट के आदेश के तहत सर्वे में वादी-प्रतिवादी पक्ष, दोनों पक्ष के अधिवक्ता, एडवोकेट कमिश्नर और उनकी टीम, डीजीसी सिविल और उनकी टीम, विश्वनाथ मंदिर की टीम और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों की टीम शामिल रहे।
सर्वे के तीसरे दिन की खास बातें
-पहले एक कमरे का ताला खोला गया लेकिन दूसरे कमरे की चाबी 10 बजे तक नहीं मिली तो ताला तोड़ा गया।
-कमरों के अंदर काफी अंधेरा होने के कारण की गई प्रकाश की व्यवस्था।
-काशी विश्वनाथ गेट नंबर चार की तरफ पैदल जानेवालों को भी रोक दिया गया है। शव लेकर आनेवालों को छोड़कर किसी को जाने की अनुमति नहीं है। क्षेत्र में जिसकी दुकानें हैं उनको भी फिलहाल 12:00 बजे तक खोलने की अनुमति नहीं है।
-सुबह से ही श्रद्धालुओं को गेट नंबर एक से प्रवेश दिया जा रहा है।
- तीसरे दिन का सर्वे समाप्त करने के बाद परिसर से बाहर निकले वादी और प्रतिवादी पक्ष के अधिवक्ता । बाहर निकलने के बाद कोर्ट कमिश्नर और अन्य अधिवक्ताओं ने साधी चुप्पी।
-पुलिस ने सभी को गाड़ियों में बैठाकर काशी विश्वनाथ धाम से किया रवाना।
-बोले पुलिस कमिश्नर ए सतीश गणेश कल भी होगा सर्वे का काम।
-सर्वे की टीम में 25 लोग शामिल थे वादी प्रतिवादी ने संयम का परिचय देते हुए सर्वे के कार्य में पूरा सहयोग किया न्यायालय का आदेश है इसलिए सर्वे से संबंधित कोई भी जानकारी मीडिया के सामने देने से सर्वे की टीम ने मना किया
-हिंदू पक्ष के सूत्रों के अनुसार लगता है खाने में मंदिरों के अवशेष मिले हैं
-तहखाने में शरारती तत्वों ने मिट्टी भर दी थी
-हिंदू पक्ष-सर्वे में साक्ष्य हमारे पक्ष में हैं
-कोर्ट कमिश्नर और अन्य अधिवक्ताओं ने साधी चुप्पी
-पुलिस ने सभी को गाड़ियों में बैठाकर धाम से किया रवाना
-बोले पुलिस कमिश्नर, कल भी होगा सर्वे का काम
- याचिकाकर्ता सोहनलाल ने कहा कि कल्पना से अधिक साक्ष्य सामने निकल कर आया है जिसके बारे में सोचा नहीं जा सकता
-तहखाने में 5 कमरे मिले हैं तीन कमरे में सर्वे पूरा हुआ
-भीड़भाड़ वाली सड़क पर पसरा रहा सन्नाटा
Published on:
14 May 2022 01:43 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
