11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Varanasi News : काशी के केसर बने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष

Varanasi News : काशी के युवा नेता केसर यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणीं का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस आशय की बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
Varanasi News

Varanasi News

Varanasi News : वाराणसी के चितईपुर इलाके के मीरा नगर कालोनी में रहने वाले सपा के वरिष्ठ नेता और यूथ में अपनी अलग पहचान रखने वाले केसर यादव को पार्टी ने उनके कार्यों का सम्मान दिया है। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बुधवर को जारी की गयी लिस्ट में केसर यादव को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारणीं में उपध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। इस मनोनयन के बाद काशी के यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

छात्र जीवन से ही राजनीति में बनाई पहचान

ने आगरा विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है। यहां से इन्होने बीएससी किया साथ ही यहीं से राजनीतिक जीवन की शुरुआत भी की और समाजवादी छात्र सभा के बैनर तले महामंत्री पद पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद उन्होंने राजनीतिक जीवन में पीछे मुड़कर नहीं देखा और सपा में अपनी एक अलग पहचान बना ली। केसर ने पत्रिका से बात करते हुए कहा कि मुझे जिस कार्य के लिए चुना गया है उसपर खरा उतरना ही प्राथमिकता होगी। हमारा और समाजवादी पार्टी का कार्य समाज को एक और साथ लेकर चलना है।

जिला सचिव का पद संभाल चुके हैं केसर

केसर यादव वाराणसी में समाजवादी पार्टी के जिला सचिव का पद संभाल चुके हैं। इसके अलावा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्री सचिव के पद पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके परिणाम स्वरुप राष्ट्रिय अध्यक्ष ने केसर यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।