
CM Yogi Meerut Visit : सीएम योगी आज करेंगे स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों सम्मान, 6671 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है। सीएम योगी ने इस बार रामनगरी के मठों और धार्मिक संस्थाओं के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। वाराणसी में सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में मठों, धार्मिक संस्थानों को जमीन उपलब्ध कराई जाएगी और इसके लिए सरकार तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में भगवान राम की पूजा के दौरान मठों से जुड़े श्रद्धालुओं के ठहरने और खाने की बेहतर व्यवस्था होगी। बता दें कि हाल ही में अयोध्या नगर निगम ने भी मठों और धार्मिक धर्मशालाओं को टैक्स में छूट का ऐलान किया था।
वाराणसी में सीएम योगी ने की घोषणा
सीएम योगी शुक्रवार को वाराणसी के दौरे पर थे और वहां उन्होंने भगवान कालभैरव के दर्शन किए। जंगमबाड़ी मठ में पट्टाभिषेक समारोह के तहत विश्व वीरशैव महासम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि राज्य सरकार अयोध्या में मठों और धार्मिक संस्थानों को जमीन देने की योजना बना रही है।
भारत को श्रेष्ठ भारत से जोड़ना होगा
सीएम योगी ने ने कहा कि जब कोई राष्ट्र सशक्त होता है तब उस राष्ट्र में रहने वाले हर धर्म व संप्रदाय के लोगों की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ती है। उन्होंने कहा कि एक भारत सशक्त भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए एक भारत को श्रेष्ठ भारत से जोड़ना होगा।
हर धर्म की मंजिल एक है
जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर संप्रदाय, संप्रदाय, धर्म की मंजिल एक ही है और केवल रास्ते अलग हैं और सभी को एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। सीएम योगी ने कहा कि सबका लक्ष्य एक ही वसुधैव कुटुंबकम का है।
नगर निगम टैक्स में दे चुका है छूट
सीएम योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में जमीन देने के एलान से पहले अयोध्या नगर निगम ने मंदिर और धर्मशालाओं को नगर निगम टैक्स में छूट देने का ऐलान किया है। अयोध्या नगर निगम बोर्ड बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और इसमें मंदिर एवं धर्मशाला को कर मुक्त करने का फैसला किया है। हालांकि इसके बदले उन्हें टोकन मनी ली जाएगी और जो पांच हजार रुपये तक होगी।
Published on:
14 May 2022, 4:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.