
Navaratri 2023: शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि में षष्टी तिथि को पंडालों में मां दुर्गा विराजमान होंगी। यहीं से दुर्गापूजा उत्सव की शुरुआत होगी। वहीं काशी में इस बार मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमाओं के दर्शन भी भक्तों को होंगे। भोले की काशी में इस बार काजू,किसमिस,बादाम,तिल और गट्टे से मां दुर्गा की अद्भुत प्रतिमा तैयार हो रही है।

कुल 1 क्विंटल मेवे से दुर्गा मां की प्रतिमा को तैयार किया जा रहा है। मां की प्रतिमा को बनाने में 3 महीने से ज्यादा का समय लगा है।

प्रतिमा को तैयार करने में करीबन 50 किलो किसमिस,10 किलो बादाम,20 किलो काजू और 20 किलो तिल और गट्टे का उपयोग किया गया है। गट्टों की माला से ही मां दुर्गा का अद्भुत श्रृंगार हुआ है। इसके साथ प्रतिमा में काजू और बादाम की ज्वैलरी से माता को सजाया गया है।
