
Mafia Munna Bajrangi and Dhananjay Singh
वाराणसी. पहली बार दो माफिया आमने-सामने आ गये हैं जिस तरह से दोनों माफिया में सोशल मीडिया में जंग चल रही है उससे गैंगवार होने के हालात बन गये हैं। मामले की जानकारी मिलते ही क्राइम ब्रांच सक्रिय हो गयी है। क्राइम ब्रांच पहले यह पता करने में जुटी है कि जेल में बंद एक माफिया का सोशल एकाउंट कौन चला रहा है।
यह भी पढ़े:-फ्लाईओवर हादसा: पहली रिपोर्ट तैयार, बताया क्यों हुआ जानलेवा हादसा
सोशल मीडिया पर चल रही जंग को माने तो माफिया मुन्ना बजरंगी व धनंजय सिंह आमने-सामने आ गये हैं। दोनों माफिया के बीच चल रही अदावत की जानकारी मिलते ही जरायम की दुनिया में हड़कंप मच गया है। सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी इस समय झांसी जेल में बंद है और मुन्ना बजरंगी के नाम से फेसबुक पर माफिया की फोटो पोस्ट की जा रही है। इस पोस्ट पर लिखा गया है कि मैं प्रेम प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना बजरंगी आप लोगों के समक्ष एक बात रखना चाहता हूं। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के द्वारा धनंजय सिंह यूथ ब्रिगेड की आईडी से मेरी छवि खराब करने का कार्य किया जा रहा है। हत्या जैसे जघन्य आरोप मेरे उपर लगाये जा रहे हैं। आगे लिखा गया है कि सांसद हरिवंश सिंह व उनके (धनंजय सिंह) के बीच राजनीतिक द्वेष है जिसका लाभ उठा कर मेरी छवि खराब की जा रही है। मुन्ना बजरंगी के नाम से आगे लिखा गया है कि मेरा किसी घटनाक्रम से संबंध नहीं है ना ही मेरी किसी राजनीतिक पार्टी से विशेष से कोई संबंध है। जौनपुर की व प्रदेश की जनता सब जानती है कि धनंजय सिंह खुद आपराधिक प्रवृति के राजनेता है, जिनके उपर कई संगीन धाराएं व मुकदमें लंबित है। जैसा की ज्ञात हो कि मेरी धर्म पत्नी सीमा सिंह मडिय़ाहूं विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी है जिस के नाते धनंजय सिंह में खलबली है। इसके आगे भी कई बात लिखी हुई है जिसके अंत में कहा गया है कि मेरा धनंजय सिंह से कोई बहस नहीं है ना मैं हरविंश सिंह के साथ मिलकर ऐसी किसी घटनाक को अंजाम देना चाहता हूं।
यह भी पढ़े:-चुनौती स्वीकार करके जब सड़क पर उतरे ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी तो नहीं काम आये लोगों के बहाने
क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच, कौन चला रहा है सोशल मीडिया एकाउंट
सोशल मीडिया में मुन्ना बजरंगी व धनंजय सिंह के बीच छिड़ी जंग से क्राइम ब्रांच सर्तक हो गयी है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सबसे बड़ी बात है कि झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी का सोशल मीडिया एकाउंट कौन चला रहा है इसकी जांच की जा रही है। यदि सुपारी किंग मुन्ना बजरंगी खुद ही एकाउंट चला है तो गंभीर घटना मानी जायेगी। यदि मुन्ना बजरंगी का कोई समर्थक एकाउंट चला रहा है तो उसके पास मुन्ना बजरंगी की नयी फोटो कहा से आ रही है सारी बातों की जांच क्राइम ब्रांच ने शुरू कर दी है। साथ ही क्राइम ब्रांच अब दोनों माफिया पर नजर रखना शुरू किया है। जरायम की दुनिया में भी गैंगवार की आशंका से हड़कंप मच गया है। दोनों ही माफिया कम रसूख वाले नहीं है यदि बात बिगड़ कर गैंगवार तक पहुंच गयी तो कई लोगों की हत्या हो सकती है।
यह भी पढ़े:-मायावती के बड़े दांव से बैकफुट पर अखिलेश यादव , उठाना होगा बड़ा नुकसान
विवाद की जड़ में लोकसभा चुनाव 2019 भी हो सकता
दोनो माफिया के बीच लोकसभा चुनाव 2019 के चलते भी विवाद हो सकता है। धनंजय सिंह व मुन्ना बजरंगी दोनों ही जौनपुर के निवासी है। धनंजय सिंह पूर्व सांसद व पूर्व विधायक रह चुके हैं। जबकि मुन्ना बजरंगी किसी भी हाल में चुनाव जितना चाहता है। उसकी पत्नी सीमा सिंह मडिय़ाहूं से चुनाव लड़ चुकी है लेकिन जीत नहीं मिली थी। धनंजय सिंह का वक्त इस समय साथ नहीं है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पूर्व सांसद को दी गयी वाई श्रेणी की सुरक्षा को केन्द्र सरकार ने हटा लिया है और सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने धनंजय सिंह की जमानत निरस्त कराने की कार्रवाई की बात कोर्ट में कही है। अपना दल कृष्णा गुट से प्रतापगढ़ से हरिवंश सिंह सांसद है और जौनपुर में चुनाव को लेकर धनंजय सिंह व हरिवंश सिंह का विवाद किसी से छिपा नहीं है। माना जा रहा है कि धनंजय सिंह व मुन्ना बजरंगी दोनों ही जौनपुर से चुनाव लडऩा चाहते हैं ऐसे में पहले ही दोनों माफिया के बीच विवाद बढ़ जाता है तो चुनाव में कई लोगों की हत्या भी हो सकती है इसके चलते ही क्राइम ब्रांच ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए अपनी जांच शुरू की है।
यह भी पढ़े:-SSP ने लंका से रामनगर तक किया पैदल भ्रमण, विभाग में मचा हड़कंप
Published on:
31 May 2018 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
