
महेंद्र सिंह धोनी सिक्स
वाराणसी. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे शायद ही कोई बल्लेबाज तोड़ पायेगा। भारत को दो बार विश्व कप का खिताब दिलाने वाले धोनी ने तो हालांकि कई बार मैच फिनिशर की भूमिका निभाई है, मगर 2011 के विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ जो जीत दिलाई थी, वह ऐतिहासिक होने के साथ- साथ एक नया रिकॉर्ड बना गई।
एक ऐसा रिकॉर्ड जो गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई । दरअसल जिस बल्ले से धोनी ने सिक्स जड़कर टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनाया था, वह बल्ला विश्व का सबसे महंगा बल्ला बन चुका है । बल्ले की कीमत 1,61,295 डॉलर है , जिसको भारत की एक कंपनी आरके ग्लोबल एंड सेक्योरिटि लिमिटेड ने इस रकम को चुका कर यह बल्ला खरीद लिया है । यह रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है ।
दुनिया के बेहतरीन फिनीशर में से एक महेंद्र सिंह धोनी फिलहाल वनडे और टी- 20 क्रिकेट खेल रहे हैं, मगर आज भी धोनी का मैदान में वही जलवा कायम है ।
Published on:
06 Jul 2018 09:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
