17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में दिनदहाड़े बैंक लूट: हथियारबंद बदमाश लाखों लेकर फरार, फायरिंग से फैली दहशत

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई। विंध्यनगर-बैढ़न रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश घुस गए और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर फायरिंग की और कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ मारपीट भी […]

less than 1 minute read
Google source verification

लिफ्ट देकर युवक से लूट (फोटो सोर्स: एआई)

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बैढ़न में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी बैंक लूट की घटना सामने आई। विंध्यनगर-बैढ़न रोड पर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाश घुस गए और लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए। इस दौरान बदमाशों ने बैंक के अंदर फायरिंग की और कर्मचारियों व ग्राहकों के साथ मारपीट भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

कुछ ही मिनटों में लूट ली ढ़ेर सारी रकम

कुछ ही मिनटों में जानकारी के अनुसार, करीब 5 बदमाश बैंक के पास पहुंचे थे। इनमें से एक बाहर निगरानी करता रहा, जबकि बाकी चार अंदर घुस गए। अंदर जाते ही उन्होंने बंदूक दिखाकर सभी को डराया और कर्मचारियों को बंधक बना लिया। कुछ ही मिनटों में उन्होंने कैश काउंटर से बड़ी रकम लूट ली और मौके से भाग निकले।

जिले में अलर्ट जारी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग भी की, जिससे आसपास के लोग घबरा गए और बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बैंक के अंदर मौजूद लोगों को जमीन पर बैठा दिया गया और किसी को भी मोबाइल इस्तेमाल करने नहीं दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। एसपी मनीष खत्री खुद घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही यह भी जांच हो रही है कि कहीं इस घटना में किसी अंदरूनी व्यक्ति का हाथ तो नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग