
PM Narendra Modi and Mohan Bhagwat
वाराणसी. आरएसएस चीफ मोहन भागवत की बैठक में राम मंदिर मुद्दे को लेकर मंथन जारी है। लोकसभा चुनाव 2019 के पहले राम मंदिर को लेकर लोकतांत्रिक ढंग से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहा है। छह दिन प्रवास के लिए बनारस आये संघ प्रमुख 250 से अधिक प्रचारकों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर मंथन करने में जुटे हुए हैं। संघ का मुख्य उद्देश्य राम मंदिर निर्माण पर केन्द्र सरकार पर दबाव बनाना है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी कुछ घंटों में देंगे 24 अरब की सौगात, जानिए कौन सी है योजना
संघ के सूत्रों की माने तो राम मंदिर मुद्दे को लेकर 25 नवम्बर को देश के चार बड़े राज्यों में संघ ने अपनी ताकत दिखाने की तैयारी की है। दिल्ली, बंगलुरु, अयोध्या व नागपुर में खास आयोजन हो सकता है। आयोध्या में इसी दिन से राम पाठ आरंभ करने की भी तैयारी है। सूत्रों की माने तो संघ अब राम मंदिर मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लडऩे को तैयार है। चार राज्यों में देश भर से स्वयंसेवक बुलाये जायेंगे। अयोध्या से सटे हुए जिलों से पचास हजार लोगों को बुलाने की योजना है जबकि अन्य जिलों से पांच-पांच हजार स्वयंसेवक व अन्य लोग इस मुद्दे को लेकर एकजुट होंगे।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र ने जब लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जनता से पूछा सवाल तो मिला यह जवाब
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद लोकसभा के लिए खीचा जायेगा खाका
सूत्रों की माने तो संघ अभी पांच राज्यों के चुनाव परिणाम पर संघ की नजर है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी अंतिम खाका नहीं खींचा गया है। इन राज्यों के चुनाव परिणाम के अनसुार संघ अपनी रणनीति पर अंतिम निर्णय करेगा। लोकसभा चुनाव में बीजेपी किन मुद्दों को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव व मायावती के महागठबंधन की धार कुंद करेगी। इस पर निर्णय पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी का कायम है जलवा, सभा में उमड़ी इतनी भीड़ कि विरोधी दल के उड़ गये होश
कुंभ में तैनात होंगे स्वयंसेवक
आरएसएस सूत्रों की माने तो प्रयागराज में लगने वाले कुंभ में स्वयंसेवकों की तैनाती की जायेगी। 51 दिन कुभ चलेगा। प्रतिदिन दो हजार स्वयंसेवकों को कुंभ में तैनात किया जायेगा। अलग-अलग जगहों के स्वयंसेवकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
यह भी पढ़े:-लोगों ने किया कुछ ऐसा कि पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना पड़ा भाषण
संघ की इच्छा पर हो रहा है सात तरह का कुंभ
आरएसएस की इच्छा पर ही सात तरह का कुंभ हो रहा है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को पर्यावरण कुंभ कराने की जिम्मेदारी मिली है जबकि मातृ शक्ति कुंभ वृंदावन, समरसता कुंभ अयोध्या, युवा कुंभ फैजाबाद, धर्म संस्कृति एंव नेत्र कुंभ के साथ मुख्य कुंभ प्रयागराज में होना है। आरएसएस की इच्छा है कि कुंभ के बहाने अधिक से अधिक लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ा जाये। सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार ने विदेश से भी लोगों को कुंभ के लिए आमंत्रित किया है जिससे योग की तरफ कुंभ का भी दुनिया में प्रचार हो।
यह भी पढ़े:-देश की आजादी के बाद पहली बार मिलेगी वाटर हाइवे की सौगात, इतिहास रचने के साथ मास्टर स्ट्रोक खेलेंगे पीएम नरेन्द्र मोदी
Published on:
13 Nov 2018 08:08 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
