10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर से टिफिन पैक करके वाराणसी में बॉयज हॉस्टल पहुंची छात्रा की मौत, पुलिस आवास में परिवार संग रहती थी युवती

Varanasi latest news। Varanasi crime news। Body recover of jnm student in boys hostel : सारनाथ थाना क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल के सीढ़ियों पर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (JNM) की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है।

2 min read
Google source verification
dead body (Demo pic)

dead body (Demo pic)

JNM student died in varanasi: वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र में बुधवार को एक 19 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि छात्रा का शव बॉयज हॉस्टल के सीढ़ियों पर पड़ा था। वहीं, उसके निजी अंगों से खून बह रहा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा सारनाथ थाना परिसर में बने आवासीय परिसर में अपने परिवार के साथ रहती थी।

JNM की पढ़ाई कर रही थी छात्रा

जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र के एक बॉयज हॉस्टल के सीढ़ियों पर जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (JNM) की छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ है। छात्र के शव के पास ही कुछ दवाई भी बरामद हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि छात्रा घर से खाना बनाकर टिफिन में पैक करके बॉयज हॉस्टल पहुंची थी और करीब 2 घंटे तक वह बॉयज हॉस्टल में ही मौजूद थी।

हॉस्टल में शॉर्ट सर्किट के कारण बिजली चली गई थी, जिसे ठीक करने आए इलेक्ट्रीशियन ने छात्रा के शव को हॉस्टल की सीढ़ियों पर देखा। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरू किया। इलेक्ट्रीशियन के शोर मचाने के बाद गार्ड और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो छात्रा के निजी अंगों से खून बह रहा था और वह बदहवास हाल में सीढ़ियों पर पड़ी हुई थी।

गार्ड ने क्या बताया

बताया जा रहा है की मृतका जेएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और सारनाथ थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल एंड मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। वहीं, घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। हॉस्टल के गार्ड ने बताया कि छात्रा पिछले दो दिनों से हॉस्टल के चक्कर लगा रही थी। गार्ड के मुताबिक, गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं, ऐसे में हॉस्टल परिसर खाली पड़ा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, छात्रा पांचवें फ्लोर पर स्थित एक कमरे में दाखिल हुई थी।

दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम

घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया है। थाना अध्यक्ष पंकज कुमार त्रिपाठी के मुताबिक, छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है और निजी अंगों से खून भी बह रहा था, इस वजह से दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। वहीं, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि मौके से छात्रा का मोबाइल भी बरामद नहीं हुआ है।