
मोनिका बेदी
वाराणसी. अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस व बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनिका बेदी 18 जनवरी को 42वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इनका जन्म 1975 में पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर में सफलता पाने के साथ उनका नाम अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के साथ काफी चर्चा में रहा।
अबू सलेम की आवाज पर फिदा हुई थी मोनिका
1998 में मोनिका पहली दफा फोन पर सलेम के संपर्क में आईं थी. मोनिका के मुताबिक तब उन्हें नहीं पता था कि जिस शख्स के लिए उनका दिल धड़क रहा था वो अंडरवर्ल्ड का मोस्ट वॉन्टेड है। मोनिका के मुताबिक फोन पर सलेम ने उन्हें दुबई में एक स्टेज शो में करने के लिए ऑफर दिया था। स्टेज शो के दौरान अबु ने खुद को एक कारोबारी बताया था. मोनिका के मुताबिक जब वो दुबई से मुंबई वापस आई अबु को मुंबई आने के लिए कहा। लोकिन वो हमेशा कोई बहाना बना देते. अबु मुझे अपना नाम आर्सलन अली बताया था। अबु हमेशा यही नाम इस्तेमाल करते थे।
अबु सलेम और अदाकारा मोनिका बेदी की प्रेम कहानी की बात करें तो थोड़े वक्त के लिए ही सही, मोनिका का दिल अबू के लिए धड़का जरूर था। यूपी के आजमगढ़ के मीर सराय गांव के उस मैकेनिक लड़के से पंजाब के होशियारपुर के छब्बेवाल की उस चुलबुली लड़की को थोड़े वक्त के लिए ही सही, प्यार हो जाएगा, ये उसने कभी सोचा भी नहीं होगा। वक्त की राहों पर प्यार उसे गुनाहों के दलदल तक ले जाएगा, इसका जरा भी इल्म उसे नहीं था।
फर्जी पासपोर्ट मामले में चार साल जेल में बीता चुकी हैं मोनिका
मोनिका फर्जी पासपोर्ट के मामले में चार साल जेल में बीता चुकी हैं। मोनिका ने कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया, जिनमें 'बिग बॉस 2' और 'झलक दिखला जा 8' जैसे सुपरहिट शो शामिल हैं। मोनिका बेदी अपने हिस्से की सजा काटकर कमबैक कर चुकी हैं। मोनिका ने अबू सलेम के साथ शादी के बात से इंकार किया है। अबु सलेम के मुताबिक उमोनिका से उसकी शादी साल 2000 में लॉस एंजिल्स की एक मस्जिद में हुई थी। यहां तक कि अबू सलेम ने मोनिका को कानूनी नोटिस भेजा था. नोटिस में सलेम ने कहा था कि या तो मुझे पति कहो,या मुझे तलाक दे दो। अपने हिस्से की सजा काटकर मोनिका ने साल 2008 में करियर की दूसरी पारी शुरू की। उन्होंने बिग बॉस-2(2008), दिल जीतेगी देसी गर्ल (2009) और झलक दिखला जा (2009) जैसे रियलिटी शो में नजर आईं। उसके बाद साल 2013 में वो संजय लीला भंसाली के मेगाबजट शो 'सरस्वतीचंद्र' में बेहद अहम रोल में दिखीं. फिलहाल वो पंजाबी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं।
Published on:
18 Jan 2018 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
