पहले खुद लड़ा था चुनाव, बाद में पत्नी को बनाया था प्रत्याशी
जीवन में मुन्ना बजरंगी ने दो ही बड़े सपने देखे थे पहला उसे माफिया डॉन बनना था तो दूसरा चुनाव जीत कर राजनीति में आना था। मुन्ना बजरंगी ने माफिया डॉन बन कर पहला सपना तो पूरा कर लिया था लेकिन राजनीति में आने का सपना पूरा नहीं हो पाया। मुन्ना बजरंगी ने वर्ष 2012 में मडियाहूं से विधानसभा चुनाव लड़ा था इसके बाद वर्ष 2017 में उसकी पत्नी सीमा सिंह चुनावी मैदान में उतरी थी। मुन्ना बजरंगी जेल में रहते हुए ही चुनाव लड़ा था लेकिन दूसरी बार वह चुनावी मैदान में नहीं उतरा। जिसको लेकर चर्चा भी हुई थी कि आखिकर बजरंगी चुनाव क्यों नहीं लड़ा रहा है। इसकी मुख्य वजह 2016 में कोर्ट द्वारा सजा देना माना जा रहा है। नियमानुसार दो साल की सपा पाये दोषी के चुनाव लडऩे पर रोक होती है जबकि मुन्ना बजरंगी को चार साल की सजा होने की बात सामने आ रही है इसलिए वह दूसरी बार चुनाव नहीं लड़ा था।
यह भी पढ़े:-मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद बाहुबलियों ने बदली रणनीति, लोकसभा चुनाव में यह बन रहा समीकरण