जानिए नवरात्र में  विंध्याचल धाम की कैसी है तैयारी

विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल में माँ विंध्यवासनी धाम चैत्र  नवरात्र के लिए पूरी तरह से तैयार
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Apr 2016, 8:50 PM IST
navratri
navratri
मिर्ज़ापुर. विश्व प्रसिद्ध विंध्याचल में माँ विंध्यवासनी धाम चैत्र नवरात्र के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा करने का दावा किया है । मेल क्षेत्र के आठ जोन और अट्ठारह सेक्टर में बाटा गया है जिसमे दर्शनार्थियों के सुरक्षा के लिए नौ डिप्टी एसपी बीस निरक्षक दो सौ के लगभग उपनिराक्षक नौ सौ कांस्टेबल ,दो सौ हेड कॉन्स्टेबल ,बहत्तर महिला कांस्टेबल , चार कंपनी पीएसी ,पाँच फायरब्रिगेड की गाडी बत्तीस सीसी टीवी कैमरा , आधा दर्जन मेटल डिटेक्टर और बम डिस्पोजल दस्ते के साथ मेला क्षेत्र में दर्शनार्थियों के सुरक्षा के लिए लगाया गया है सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर और मेला क्षेत्र में सीसी टीवी कैमरे की निगरानी की जायेगी ।

इस बार नवरात्र आठ दिनों का है नवरात्र में देश भर से लाखो भक्त नौ दिन माँ का दर्शन करेगे । माँ का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं की भक्ति देखने लायक है सभी हाथो में नारियल चुनरी और प्रसाद लिए माँ की आराधना करते हुए जल्द से जल्द माँ का दर्शन करने को लालायित रहते है । जो भी भक्त माँ की इन नवरात्र में विंध्याचल आ कर आराधना करते है माँ उनकी सभी मनोकामना पूरी करती है कहते है इन नौ दिनों में माँ विंध्यवासनी का रूप अलौकिक होता है।

जिसके दर्शन मात्र से भी सभी कष्ट दूर हो जाते है।नवरात्र में आज से ही सभी होटल लॉज की बुक हो चुके है । दूर दूर से आने वाले भक्त आज ही विंध्याचल पहुच चुके है यह लोग नौ दिनों तक यही रह कर यज्ञ ,हवन ,पूजन करते है ।माँ की आराधना करते है ।
Published on: