
यूपी टीईट 2017
वाराणसी. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक बेवसाइट पर 5 अक्टूबर को ही जारी कर दिया गया था। लेकिन UPTET Admit Card 2017 डाउनलोड करने में अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है। शिकायत है कि प्रवेश पत्र आधिकारिक बेवसाइट से डाउनलोड नहीं हो पा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के साथ ऐसी परेशानी आ रही है वे आधिकारिक बेवसाइट के जिन स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। टीचर एलिजिबिलटी टेस्ट राज्य सरकार द्वारा आयोजित होगी। इसी टेस्ट के जरिए क्लास फर्स्ट से लेकर 8th तक के टीचर को भर्ती किया जाता है।
यह भी पढ़ें-UP TET 2017: इन बातों का रखें ध्यान , नहीं तो परीक्षा से रह जाएंगे वंचित
UP TET Admit Card 2017 डाउनलोड करने में इस वजह से आ रही समस्या
UPTET Admit Card 2017 के इंतजार में बैठे अभ्यर्थियों ने 5 अक्टूबर को प्रवेश पत्र साइट पर अपलोड होते ही बड़ी संख्या में बेवसाइट पर लॉगइन कर दिया था। इस वजह बेवसाइट क्रैश हो गया। दरअसल, बाद में वेबसाइट को ठीक करा लिया गया और दो लिंक भी दिए गए। इन दो सर्वर (सर्वर एक और सर्वर दो) से स्टूडेंट अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें UP TET Admit Card 2017
-UPTET Admit Card 2017 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upbasiceduboard.gov.in पर जाएं।
-इसके बाद होम पेज पर आपको दो लिंक नजर आएंगे। आपको UPTET के लिंक पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही एक नया वेब पेज खुलेगा।
-एडमिट जारी होने पर UPTET Admit Card 2017 का डाउनलोड लिंक वेबसाइट पर नजर आएगा। उस पर क्लिक करें और फिर रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ जन्मतिथि भरें।
-जब सभी कॉलम भर लें उसके बाद आखिरी में सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड आपके सामने होगा।
Published on:
10 Oct 2017 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
