
Om Prakash Rajbhar
वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ के कैबिनेट मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुलवामा घटना के बाद पाकिस्तान से सभी तरह के संबंध खत्म कर देना चाहिए। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पानी रोकने की बात कही है। मैं कहता हूं कि तुरंत पानी रोक देना चाहिए। चार माह मेें बिना पानी के मर जायेंगे और इसके बाद एक साथ पानी छोड़ दे। इससे दुश्मन डुब कर मर जायेंगे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने लिया राज्यसभा चुनाव का बदला, मायावती के सियासी चक्रव्यूह में फंस गये राजा भैया!
सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। मैं होता तो अभी तक पाकिस्तान से युद्ध हो जाता। पाकिस्तान से किसी तरह का संबंध नहीं रखना चाहिए। पाकिस्तान को उसी के भाषा में जवाब देने से ही समस्या का हल होगा। पाकिस्तान से क्रिकेट मैच खेलने को लेकर कांग्रेसी नेता शशि थरूर के बयान पर कहा कि इस बारे में मैं नहीं जानता हूं। मेरा मानना है कि पाकिस्तान से किसी प्रकार का संबंध रखने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़े:-मायावती ने दिया शिवपाल यादव को बड़ा मौका, अखिलेश यादव को लगेगा सबसे बड़ा झटका
राजभर का लड़का मेले से खरीदता है नकली बंदूक व गोली, बनाये रेजीमेंट तो दुश्मनों को देंगे जवाब
ओमप्रकाश राजभर से जब राजभर रेजीमेंट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेला में क्षत्रिय, ब्राह्मण का लड़का जाकर रस मलाई खाता है जबकि राजभर का लड़का जाकर नकली बंदूक व गोली खरीदता है। राजभर का बच्चा पहले से ही ट्रेंड हो जाता है। राजभर रेजीमेंट बना कर एक लाख लोगों की भर्ती करायी जाये और एक-47 व एक-56 देकर सीमा पर भेजा जायेगा तो पाकिस्तान को तुरंत जवाब मिल जायेगा। पुलवामा की घटना को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के भावुक होने के प्रश्र पर कहा कि आतंकी घटना से शहीद हुए जवानों के साथ पूरा देश खड़ा है। घटना को लेकर सभी भावुक है ऐसे में भारतीय नागरिक होने के कारण सीएम भी भावुक हो गये। देश की जनता शहीद के परिवार के साथ है और शहीद के परिवार सरकार से अपना बदला लेने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-सपना चौधरी 24 फरवरी को इस जिले में लगायेगी ठुमके, पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद तो मांगी इतनी फोर्स
Published on:
23 Feb 2019, 1:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.